नीम में छिपा हर त्वचा की खूबसूरती का राज, ये तीन प्रकार के फेस पैक को रोजाना लगाएं
Neem Face pack for Skin: नीम में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा पर होने वाले बैक्टीरियल इंफेक्शन, जलन और सूजन को ठीक करने में मदद करते हैं।
- Written By: दीपिका पाल
नीम का फेसपैक (सौ. डिजाइन फोटो)
Neem Face pack for Skin: चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग कई नए तरीके खोजते है। इसके लिए महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते है तो, वहीं पर चेहरे पर आए मुंहासे अक्सर आत्मविश्वास को कम करते जाते हैं। खासतौर पर किशोरावस्था से लेकर युवावस्था तक का दौर ऐसा होता है, जब चेहरे की चमक और साफ त्वचा हर किसी की चाहत होती है। ऐसे में जब चेहरे पर लाल दाने, सूजन और पिम्पल्स निकल आते हैं, तो न सिर्फ चेहरा खराब लगता है, बल्कि मन भी खराब हो जाता है। ऐसे में आयुर्वेद त्वचा से जुड़ी दिक्कतों के लिए नीम पर भरोसा करता है।
बाजार में ढेरों महंगे प्रोडक्ट्स, क्रीम और सीरम मौजूद हैं जो एक्ने हटाने के दावे करते हैं, लेकिन इनका असर या तो अस्थायी होता है या फिर इनके साइड इफेक्ट आपकी त्वचा को और नुकसान पहुंचा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
World Lion Day 2026: भारत के एशियाई शेर कितने खास हैं? गिर के जंगल से जानें उनकी जिंदगी और संरक्षण की कहानी
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
National Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे
गुणों से भरपूर होते है नीम
नीम में छुपे औषधीय गुणों को आधुनिक विज्ञान भी मानता है। नीम में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा पर होने वाले बैक्टीरियल इंफेक्शन, जलन और सूजन को ठीक करने में मदद करते हैं। यही वजह है कि नीम को त्वचा की सफाई और एक्ने से छुटकारा पाने के लिए सबसे प्रभावी प्राकृतिक उपाय माना जाता है।
1- अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो मुंहासे से राहत पाने के लिए नीम और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। नीम जहां एक ओर मुंहासों के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया को खत्म करता है, वहीं मुल्तानी मिट्टी स्किन में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेती है और खुले रोमछिद्रों यानी पोर्स को टाइट करती है। यह पैक त्वचा को साफ, ठंडा और संतुलित बनाए रखता है। इस पैक को हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल करना काफी है।
2- अगर आपकी त्वचा ड्राई है और आप रेडनेस, सूजन और एक्ने से परेशान हैं, तो ऐसे में नीम के साथ शुद्ध शहद मिलाकर लगाएं। यह न सिर्फ इंफेक्शन कम करेगा, बल्कि त्वचा की नमी को बनाए रखेगा। इस फेस पैक को आप हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकते हैं।
3- अगर चेहरे पर जलन है, तो नीम और एलोवेरा जेल का फेस पैक इससे राहत देगा। एलोवेरा अपने ठंडकपन के लिए जाना जाता है, जिससे जलन और सूजन कम होती है। जब नीम और एलोवेरा साथ मिलते हैं, तो त्वचा की गहराई से सफाई होती है और मुंहासे धीरे-धीरे गायब होने लगते हैं। इस पैक को रोज रात सोने से पहले लगाया जाए तो त्वचा को सुबह तक आराम और ताजगी मिलती है।
आईएएनएस के अनुसार
