इस बार महाशिवरात्रि पर लगाएं शिव-पार्वती की तस्वीर वाली ये सुंदर मेहंदी डिजाइंस, बना रहेगा आशीर्वाद
- Written By: दीपिका पाल
महाशिवरात्रि पर लगाएं ये सुंदर मेहंदी डिजाइंस (डिजाइन फोटो)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि, महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) 8 मार्च 2024 को इस बार मनाई जाने वाली है वहीं इस दिन को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। इसे लेकर पूजा की तैयारी के बाद इस दिन के लिए सजने-संवरने की सोच रही है तो आपके लिए शिव-पार्वती की तस्वीर वाली यह मेहंदी डिजाइंस (Mahashivratri 2024 Mehndi Design) काफी अच्छी लगेगी। यहां पर भगवान की प्रिय चीजों को आप अपने हाथों में उकेर कर सुंदर बन सकते है।
देखिएं मेहंदी की इन डिजाइंस
यहां पर सुहागन महिलाओं और कुंवारी लड़कियों के लिए मेहंदी की कई प्रकार की डिजाइंस आपको देखने के लिए मिलेगी जो आपके लिए बेहद खास है, आइए जानते हैं इसके बारे में..
1- शिव जी आकृति वाली मेहंदी डिजाइन
सम्बंधित ख़बरें
Summer Eye Care: गर्मी के मौसम में कैसे रखें आंखों का ख्याल? बस ये चीजें शामिल कर लें अपनी डाइट में
Shukra Pradosh Vrat 2026 : 12 जून को पड़ रहा है शुक्र प्रदोष, इन बातों का रहे ध्यान, वरना पड़ेगा बहुत भारी
Lucky Plants: इस साल के सावन में ये 5 पौधे पलट देंगे आपकी किस्मत, जानिए क्या कहती हैं मान्यताएं
Autism Awareness: ऑटिज्म क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और उपचार के तरीके
मेहंदी की इस डिजाइन में आपको शिवजी की तस्वीर नजर आएगी तो वहीं पर इसे आप अपनी हथेली में किसी भी रूप में उकेर सकते है। इसके अलावा आप झूमर हैंगिंग या जाल, झरोखा और मीनाकारी बेल मेहंदी डिजाइंस बना सकती हैं। इस मेहंदी को धार्मिक टच देने के लिए आप अपने हाथों की कलाई पर त्रिशूल और डमरू का चित्र भी बना सकते है। मेहंदी के कोन से डिजाइन बनाने से पहले पेन से हाथों में स्ट्रक्चर बना लें ताकि, बिगड़ें नहीं क्योंकि मेहंदी रच जाती है तो डिजाइन खराब लगेगी।
2- शिवलिंग की बनाएं तस्वीर
महाशिवरात्रि के दिन आप शिवजी की तस्वीर के अलावा शिवलिंग की तस्वीर बना सकती है। इसमें आप शिवजी का त्रिशूल और उनके नाम भी स्टाइलिश फॉन्ट में लिख सकते हैं। इस तरह की मेहंदी में आप कमल के फूल की बेल या गुलाब के फूल की बेल भी बना सकते हैं। यहां पर हाथ में शिवलिंग बनाना ज्योतिष के अनुसार बहुत ही अच्छा माना जाता है।
3- शिव-पार्वती और गणेश मेहंदी
महाशिवरात्रि के दिन आप भगवान शिव के अलावा माता पार्वती और श्री गणेशा की तस्वीर हथेली में बना सकती है, इसमें आप कुछ शुभ चिन्ह जैसे त्रिशूल, डमरू और तीसरी आंख आदि हाथों में मेहंदी से बनवा सकती है। इसके अलावा मेहंदी से आप भगवान शिव और माता पार्वती की शादी का दृश्य भी क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी उनके हाथों पर और भी ज्यादा अच्छी लगेगी, जिनकी नई-नई शादी हुई है।
शिवजी वाली मेहंदी डिजाइन (सोशल मीडिया)
4- शिव जी के मंत्र वाली मेहंदी
महाशिवरात्रि के मौके पर आप शिवजी के मंत्रों वाली मेहंदी बना सकते हैं जिसमें आप महामृत्युंजय जाप या ओम नमः शिवाय जैसे शिव जी के मंत्रों पर आधारित मेहंदी डिजाइंस भी महाशिवरात्रि के दिन बनवा सकते हैं। इसके लिए आप कोई अच्छा सा हिंदी फॉन्ट चुन लें। यदि आप किसी अच्छे मेहंदी आर्टिस्ट से इस तरह की मेहंदी लगवाएंगे, तो यह दिखने में भी बहुत अच्छी लगेगी। अगर आप फूल पत्ती की बेल बना रही हैं, तो गुड़हल का फूल, फल, लताएं और पराग कोश को भी बेल में शामिल करें, इससे बेल बहुत ज्यादा खूबसूरत लगेगी।
