राष्ट्रपति भवन जाने का सुनहरा मौका! आज से आम जनता के लिए खुला अमृत उद्यान, जानें टिकट बुक करना का तरीका
How To Visit Amrit Udyan: राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान अपनी भव्यता, हरियाली और दुर्लभ फूलों के लिए जाना जाता है। हर साल की तरह इसे इस साल भी आम जनता के लिए खोला जा चुका है।
- Written By: प्रीति शर्मा
राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान का खूबसूरत दृश्य (सौ. एआई)
Amrit Udyan Ticket Booking Process: दिल्ली की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाला राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज यानी 3 फरवरी 2026 से पर्यटकों के लिए खुल गया है। ट्यूलिप, गुलाब और विदेशी फूलों की खुशबू से महकने वाले इस बगीचे में प्रवेश के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा लेकिन ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य है।
दिल्ली में वसंत की दस्तक के साथ ही राष्ट्रपति भवन का विश्व प्रसिद्ध अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। हर साल की तरह इस बार भी यहां फूलों की ऐसी छटा देखने को मिलेगी जो पर्यटकों का मन मोह लेगी। यदि आप भी इस शाही बगीचे की खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं तो जाने से पहले ये जरूरी जानकारियां नोट कर लें।
टिकट की कीमत और बुकिंग प्रक्रिया
सबसे अच्छी बात यह है कि अमृत उद्यान में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है। हालांकि एंट्री के लिए आपको पहले से अपना स्लॉट बुक करना होगा। पर्यटक राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा उद्यान के गेट नंबर 35 पर लगे कियोस्क से भी तत्काल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है लेकिन भीड़ से बचने के लिए ऑनलाइन माध्यम ही सबसे बेहतर है।
सम्बंधित ख़बरें
Colour psychology In Fashion: मूड के हिसाब से चुनें कपड़ों का रंग, जानिए कौन-सा कलर देगा आत्मविश्वास और सुकून
Post Workout Shower Benefits: वर्कआउट के बाद नहाना क्यों जरूरी है? जानें इसके 5 वैज्ञानिक फायदे
LPG Cylinder: सरकार लाएगी 10 किलो का नया कमर्शियल गैस सिलेंडर, छोटे दुकानदारों को मिलेगी बड़ी राहत
Aesthetic Home Decor Ideas: कम बजट में भी घर दिखेगा Pinterest जैसा खूबसूरत, जानें 7 आसान तरीके
उद्यान की टाइमिंग और छुट्टियां
अमृत उद्यान सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहेगा (अंतिम प्रवेश 4:00 बजे तक)। ध्यान रहे कि प्रत्येक सोमवार को रखरखाव के लिए यह उद्यान बंद रहता है। इसके अलावा कुछ विशेष दिनों को विशेष वर्गों जैसे किसानों, दिव्यांगों और रक्षा कर्मियों के लिए आरक्षित रखा जाता है।
अमृत उद्यान (सौ. फ्रीपिक)
यह भी पढ़ें:- Valentine Day 2026: डेट नाइट पर दिखना है सबसे अलग? कैजुअल जीन्स-टॉप को ऐसे दें ग्लैमरस टच
इस बार के मुख्य आकर्षण
इस साल अमृत उद्यान में 100 से अधिक किस्मों के गुलाब, विशेष रूप से उगाए गए ट्यूलिप और विदेशी फूलों की प्रदर्शनी लगाई गई है। पर्यटकों के लिए सेल्फी पॉइंट्स, म्यूजिकल फाउंटेन और हर्बल गार्डन भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बच्चों के लिए बाल वाटिका को भी विशेष रूप से तैयार किया गया है।
जरूरी नियम और सावधानियां
पर्यटकों को गेट नंबर 35 से प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा कारणों से उद्यान के भीतर खाने-पीने का सामान, ब्रीफकेस, कैमरा और रेडियो ले जाना वर्जित है। हालांकि मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति दी गई है। राष्ट्रपति भवन प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधा के लिए पीने के पानी और प्राथमिक चिकित्सा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
Frequently Asked Questions
-
Que: अमृत उद्यान क्या है?
Ans: अमृत उद्यान राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित एक प्रसिद्ध और सुंदर बगीचा है, जिसे पहले मुगल गार्डन कहा जाता था।
-
Que: अमृत उद्यान आम जनता के लिए कब खुला है?
Ans: अमृत उद्यान 3 फरवरी 2026 से आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।
-
Que: अमृत उद्यान देखने का समय क्या है?
Ans: यह उद्यान सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है। अंतिम प्रवेश 4:00 बजे तक होता है।
-
Que: अमृत उद्यान की टिकट बुकिंग कैसे करें?
Ans: पर्यटक राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।
-
Que: क्या अमृत उद्यान में प्रवेश शुल्क लगता है?
Ans: नहीं, अमृत उद्यान में प्रवेश पूरी तरह फ्री (नि:शुल्क) है।
-
Que: अमृत उद्यान किस दिन बंद रहता है?
Ans: यह उद्यान हर सप्ताह सोमवार को रखरखाव के कारण बंद रहता है।
-
Que: अमृत उद्यान में प्रवेश किस गेट से मिलेगा?
Ans: पर्यटकों को गेट नंबर 35 से प्रवेश दिया जाएगा।
-
Que: अमृत उद्यान में कौन-कौन सी चीजें ले जाना मना है?
Ans: सुरक्षा कारणों से अंदर - खाने-पीने का सामान , ब्रीफकेस, कैमरा, रेडियो ले जाना प्रतिबंधित है। हालांकि मोबाइल फोन की अनुमति है।
-
Que: अमृत उद्यान में इस बार क्या खास आकर्षण हैं?
Ans: इस साल उद्यान में - 100+ किस्मों के गुलाब, ट्यूलिप और विदेशी फूल, म्यूजिकल फाउंटेन, सेल्फी पॉइंट, हर्बल गार्डन, बच्चों के लिए बाल वाटिका मुख्य आकर्षण होंगे।
