खूबसूरत बालों के लिए ‘इस’ तेल का करें उपयोग, लगाना नहीं, खाना है इसे, समय से पहले सफ़ेद नहीं होंगे बाल
फिश ऑयल का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-D, और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो न केवल हमारी सेहत को, बल्कि हमारे बालों को भी मजबूती और चमक देते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
बालों के लिए फिश ऑयल के बेमिसाल फायदे
Fish oil for hair growth: मौसम के बदलने पर सेहत और स्किन के साथ-साथ आपके बालों को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मौसम में बदलाव होने पर अक्सर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, जैसे सर्दी-जुखाम होना आम बात है। वहीं, कई लोगों को मौसम बदलने पर बालों से जुड़ी समस्याएं जैसे बालों का झड़ना, रूखे और बेजान बाल, दो-मुंहे बाल से जूझना पड़ता है।
अगर, आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं, तो इसके लिए फिश ऑयल का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-D, और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो न केवल हमारी सेहत को, बल्कि हमारे बालों को भी मजबूती और चमक देते हैं।। आइए जानते हैं बालों के लिए फिश ऑयल के फायदे-
बालों के लिए फिश ऑयल के बेमिसाल फायदे
सम्बंधित ख़बरें
अचानक जेल से बाहर आया संतोष देशमुख हत्याकांड का आरोपी, जंजीरों में बंधे वाल्मिक कराड की हालत देख लोग दंग
‘खिलाड़ियों को सपोर्ट और चैलेंज करें…,’ Ricky Ponting ने बताया पंजाब किंग्स की जीत का फार्मूला
Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में हरियाली, 505 अंक उछला सेंसेक्स; HUL के स्टॉक ने मचाया धमाल
दरोगा के पैर पर चढ़ाई गाड़ी…पूर्व मंत्री के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन का उग्र तांडव, हापुड़ में काटा बवाल
बालों को घना और मजबूत बनाता है
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, फिश ऑयल में पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाते हैं, जिससे बालों की ताकत बढ़ती है। इससे बालों में टूट-फूट कम होती है और वे ज्यादा घने और मजबूत दिखाई देते हैं।
बालों के दोमुंहे होने से बचाता है
समय-समय पर मछली का तेल लेने से आपके बालों को नमी युक्त और लचीला बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे बाल टूटने की संभावना कम हो जाती है।
बालों को चमकदार बनाता है
मछली के तेल से बालों को एक प्राकृतिक चमक मिलती है। यह बालों को सूखा और बेजान नहीं होने देता, बल्कि उन्हें स्वस्थ और ग्लॉसी बनाता है। यह बालों की नेचुरल चमक को बढ़ाता है और उन्हें सॉफ्ट बनाता है।
ओमेगा-3 से भरपूर
बालों के लिए मछली का तेल कई प्रकार से फायदेमंद है जिसमें से एक है ओमेगा-3 भरपूर होना। दरअसल, आमेगा-3 आपके बालों के लिए न्यूट्रिएंट्स की तरह काम करता है और फिर इसकी बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है। इससे आपके बाल झड़ते नहीं हैं और इनकी ग्रोथ बेहतर होती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
स्कैल्प के लिए हेल्दी
फिश ऑयल स्कैल्प के लिए हेल्दी है। ये आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और फिर बालों को झड़ने से रोकता है। इसके इस्तेमाल से स्कैल्प में इंफेक्शन नहीं होता है और फिर ये एक्जिमा का कारण नहीं बनता। एक्जिमा, बालों की जड़ों को कमजोर करता है और इनके झड़ने का कारण बनता है।
समय से पहले बाल सफेद होने से रोकता
एक्सपर्ट्स की मानें तो, मछली के तेल में विटामिन-A और D होते हैं, जो बालों के रंग को बनाए रखने में मदद करते हैं। यह बालों को प्राकृतिक रंग में बनाए रखने के लिए जरूरी पोषक तत्व देता है, जिससे सफेद बालों की समस्या में कमी आती है।
