फिटकरी और नारियल तेल से चेहरे की झाइयां हो जाएंगी साफ़, जानिए क्या मिलाकर कैसे करें इस्तेमाल
आजकल चेहरे पर दाग धब्बे और झाइयां होना आम समस्या बन गई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रसोई में पड़ी दो आम चीजें फिटकरी और नारियल तेल, इन झाइयों को कम करने में बेहद कारगर साबित हो सकती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
ब्यूटी टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Beauty Tips: आजकल चेहरे पर दाग धब्बे और झाइयां होना आम समस्या बन गई हैं। धूप, उम्र, हार्मोनल बदलाव और तनाव की वजह से त्वचा पर काले या भूरे धब्बे दिखने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रसोई में पड़ी दो आम चीजें फिटकरी और नारियल तेल, इन झाइयों को कम करने में बेहद कारगर साबित हो सकती हैं। हाल ही में यह घरेलू नुस्खा का काफी वायरल हुआ है आइए जानते हैं इस नुस्खे के बारे में।
फिटकरी और नारियल तेल का यह घरेलू नुस्खा बड़ा है असरदार :
फिटकरी के फायदे
सम्बंधित ख़बरें
White Hair: बच्चों के बाल सफेद होने की वजह क्या है? जानिए इससे पचने के उपाय
सिंपल आउटफिट में दिखेंगी फैशन डीवा! बस अपनी ड्रेस के हिसाब से चुनें सही बैग, जो बदल देगा आपका लुक
Homemade Rose Water: सिर्फ 10 रुपए में घर पर बनाएं नेचुरल गुलाब जल, नोट कर लें ये आसान स्टेप्स
प्रेग्नेंसी में इस एक विटामिन की कमी पड़ सकती है भारी, बच्चे के दिमागी विकास पर पड़ता है असर
इसमें एंटीसेप्टिक और स्किन टाइटनिंग गुण होते हैं। यह त्वचा की ऊपरी परत को साफ करता है और झाइयों को धीरे-धीरे हल्का करता है।
नारियल तेल के फायदे
यह स्किन को पोषण देता है, नमी बनाए रखता है और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है।
फिटकरी और नारियल तेल से बने नुस्खा के लिए इन सामग्री की जरूरत होती है। जो इस प्रकार है।
1 चम्मच नारियल तेल
1 चुटकी फिटकरी (पिसी हुई)
इस तरह करें इसका इस्तेमाल
सबसे पहले फिटकरी को बारीक पीस लें। एक चम्मच नारियल तेल में यह पिसी हुई फिटकरी मिलाएं। अब अच्छे से मिक्स करके चेहरे की झाइयों वाली जगह पर हल्के हाथों से मसाज करें।
15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
आप इसे रात को सोने से पहले लगा सकते हैं। हफ्ते में 3-4 बार इस्तेमाल करने पर असर दिखने लगता है।
नारियल का तेल अपने मॉइस्चराइज़िंग गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो हल्के पिगमेंटेशन को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी झाइयां काफी गंभीर है, तो इस स्थिति में आयुर्वेदिक तेल या कुमकुमादि या गोटू कोला जैसे तत्वों का प्रयोग कर सकते हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
इस बात का रखें ध्यान
अगर पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले पैच टेस्ट करें। ज्यादा मात्रा में फिटकरी न डालें, वरना त्वचा में जलन हो सकती है। धूप में निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
आप भी ट्राई करिए फिटकरी और नारियल तेल का ये चमत्कारी नुस्खा – और पाएं दमकती, साफ त्वचा!
