All Black Look: सिर से पैर तक ब्लैक पहन रही हैं तो लुक बोरिंग न लगे, इन 6 तरीकों से करें स्टाइल

Black Monochrome Look: कंप्लीट ब्लैक पहनना स्टाइलिश तो लगता है, लेकिन इससे लुक एक जैसा और बोरिंग दिखता है। टेक्सचर, ज्वेलरी, स्टेटमेंट बैग और मेकअप के इन आसान तरीकों से ऑल-ब्लैक लुक को बनाएं स्टाइलिश।
all black look outfit styling tips women.
ऑल ब्लैक आउटफिटफोटो.सोशल मीडिया

Black Outfit Styling: ब्लैक आउटफिट की सबसे खास बात यही है कि इसे कैजुअल से लेकर पार्टी तक, हर मौके के हिसाब से स्टाइल किया जा सकता है। लेकिन कई बार सिर से पैर तक एक ही रंग पहनने पर पूरा लुक फ्लैट या बोरिंग लगने लगता है। ऐसे में कपड़े बदलने की जरूरत नहीं, बस टेक्सचर, ज्वेलरी और एक्सेसरीज के साथ थोड़ा बदलाव किया जा सकता है।

1. टेक्सचर को बनाएं लुक का हीरो

Black Outfit Styling
ऑल ब्लैक आउटफिटफोटो.सोशल मीडिया

पूरा आउटफिट ब्लैक है तो जरूरी नहीं कि ऊपर से नीचे तक एक ही फैब्रिक हो। ब्लैक शर्ट के साथ लेदर स्कर्ट, कॉटन टी-शर्ट के साथ डेनिम या साटन टॉप के साथ ट्राउजर ट्राई करें। अलग-अलग टेक्सचर से वन कलर आउटफिट में डेप्थ आता हैं और लुक ज्यादा प्रीमियम नजर आता है।

2. गोल्ड या सिल्वर ज्वेलरी से दें चमक

Black Outfit Styling
ऑल ब्लैक आउटफिटफोटो.सोशल मीडिया

ब्लैक आउटफिट ज्वेलरी को उभरकर दिखाने के लिए परफेक्ट बैकड्रॉप है। गोल्ड हूप्स, सिल्वर ईयररिंग्स या एक स्टेटमेंट नेकपीस पूरे लुक में तुरंत ग्लैमर जोड़ सकता है। बस ज्वेलरी की लेयरिंग इतनी ज्यादा न करें कि आउटफिट का सारा फोकस उसी पर चला जाए।

3. बैग और शूज को बनाएं स्टाइल स्टेटमेंट

Black Outfit Styling
ऑल ब्लैक आउटफिटफोटो.सोशल मीडिया

अगर पूरा आउटफिट ब्लैक रखना है तो एक्सेसरीज में थोड़ा कॉन्ट्रास्ट लाया जा सकता है। ब्लैक ही रखना चाहती हैं तो टेक्सचर बदलें- जैसे शाइनी बैग, मेटैलिक डिटेलिंग या स्टेटमेंट फुटवियर। पॉइंटेड हील्स, एंकल बूट्स या स्टाइलिश लोफर्स ब्लैक लुक को अलग-अलग मूड दे सकते हैं।

4. बेल्ट से दें कमर को शेप

Black Outfit Styling
ऑल ब्लैक आउटफिटफोटो.सोशल मीडिया

ब्लैक आउटफिट को थोड़ा स्ट्रक्चर्ड दिखाना है तो बेल्ट ट्राई करें। खासकर ब्लैक ड्रेस, ओवरसाइज ब्लेजर या लॉन्ग कोट के साथ कमर पर बेल्ट लगाने से सिल्हूट ज्यादा डिफाइंड नजर आता है। पतली बेल्ट सटल लुक देगी, जबकि चौड़ी बेल्ट ज्यादा बोल्ड इफेक्ट दे सकती है।

all black look outfit styling tips women.
Karwa Chauth Bangles: पहली करवाचौथ पर लाल चूड़ियों को दें ये 5 खूबसूरत लुक, हाथों पर दिखेगा नई दुल्हन का चार्म

5. मेकअप को रखें सॉफ्ट या बोल्ड

Black Outfit Styling
ऑल ब्लैक आउटफिटफोटो.सोशल मीडिया

ऑल-ब्लैक लुक के साथ सॉफ्ट व बोल्ड मेकअप के दो बिल्कुल अलग मूड बनाए जा सकते हैं। दिन के लिए ग्लोइंग स्किन, न्यूड लिप्स और हल्का ब्लश रखें। शाम या पार्टी के लिए रेड या डीप बेरी लिप्स पूरे ब्लैक आउटफिट को तुरंत ग्लैमरस बना सकते हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com