वैलेंटाइन वीक का 7वां दिन होता है किस डे, जानिए कब से हुई इस दिन की शुरूआत, किस करने के फायदे
किस डे को लेकर इतिहास पुराना है जिसकी शुरूआत फ्रांस से हुई है। यहां पर फ्रांस में छठवीं शताब्दी में प्रेमी-प्रेमिका, एक दूसरे के साथ डांस करके अपने प्यार को जाहिर करते थे।
- Written By: दीपिका पाल
किस डे 2024 ( डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: वैलेंटाइन वीक ( Valentine week) के 7 वें दिन यानि 13 फरवरी को किस डे (Kiss Day 2024) के रूप में मनाते हैं। इस दिन को कपल्स किस करके जिंदगीभर का साथ निभाने के लिए करते है। कहा जाता है किस करने से रिश्ते में और प्यार बढ़ता है सारी परेशानियां एक छोटे से किस से दूर हो जाती है। इस दिन की शुरूआत कैसे हुई और किस डे के बारे में रोचक तथ्य के बारे में आइए बताते हैं..
ये है किस डे का पुराना इतिहास
किस डे को लेकर इतिहास पुराना है जिसकी शुरूआत फ्रांस से हुई है। यहां पर फ्रांस में छठवीं शताब्दी में प्रेमी-प्रेमिका, एक दूसरे के साथ डांस करके अपने प्यार को जाहिर करते थे। यहां पर जब दोनों का डांस खत्म हो जाता था उसके बाद एक दूसरे को किस करते थे। इस दिन के पीछे एक मान्यता भी है कि रूस में पहले के समय में शादी के दौरान किस करने की परंपरा थी. ऐसे में यह सिलसिला शुरू हुआ और इस दिन के बाद से किस डे वैलेंटाइन वीक के 7वें दिन मनाया जाता है। किस डे कपल्स के अलावा फ्रेंड्स में भी मनाया जाता है।
जानिए किस के तरीके और प्रकार
किस डे पर आपको किस के प्रकार बताए तो, किस करने के कई तरीके है जिसके जरिए प्यार जाहिर किया जाता है। किस में फॉरहेड किस, फ्रेंच किस, हैंड किस, चीक किस, फ्लाइंग किस जैसे प्रकार आ जाते है। कहा जाता है किसी भी रिश्ते की मजबूती के लिए एक-दूसरे को किस करना जरूरी होता है। यह पहले पश्चिमी देशों में सेलिब्रेट होता था तब भारत में भी मनाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
Red Saree For Vat Savitri: इस बार वटसावित्री पर स्टाइल करें लाल साड़ियां, मिलेगा ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक
Endangered Species Day: हर साल धरती से विलुप्त हो रही हजारों प्रजातियां, काले मुंहे वाले बंदर बचे हैं सबसे कम
किस करने के फायदे
किस डे पर आपको किस करने के फायदे बताते चलें तो, परेशानी को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका किस करना है। अगर आपका पार्टनर परेशान है तो आप उन्हें किस करती है तो उन्हें अच्छा लगेगा इस दौरान गुड हार्मोन रिलीज होते है। किस करना रोमांस का ही हिस्सा माना जाता है लेकिन यह तनाव को भी खत्म करना का तरीका है।
