Amravati: स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाएं बनेंगी ‘गेम चेंजर’, महिलाओं के लिए 141 सीटें आरक्षित
Local Body Elections in Amravati: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो पर है। इस बार अमरावती के स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं का दम दिखने वाला है।
- Written By: प्रिया जैस
अमरावती निकाय चुनाव (फाइल फोटो)
Amravati Nikay Election News: अमरावती जिले की 10 नगरपरिषदों और 2 नगरपंचायतों के आगामी स्थानीय स्वराज्य चुनावों के लिए आरक्षण का फॉर्मूला घोषित कर दिया गया है। विभागीय आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कुल 278 सदस्य चुने जाएंगे।
इनमें से 141 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। इसके अलावा, ओबीसी के लिए 74, एससी के लिए 36, और एसटी वर्ग के लिए 20 सीटें आरक्षित की गई हैं।
जिले की सबसे बड़ी नगर परिषद अचलपुर
अचलपुर नगर परिषद जिले की सबसे बड़ी नगरपरिषद है, जहां 41 सदस्य होंगे, जिनमें से 21 महिलाएं होंगी। इसके विपरीत, धारणी और नांदगाव खंडेश्वर नगरपंचायतों में केवल 17 सदस्य होंगे। अधिक सदस्य संख्या वाले क्षेत्रों में चुनावी मुकाबला अधिक रोचक होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
AI में महाराष्ट्र बनेगा नंबर-1, महा AI से प्रशासनिक कार्यों में तकनीकी उपयोग बढ़ाने की चल रही तैयारी
छात्रों पर दमन बंद हो, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो… हिंदी विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर जताया विरोध
महाराष्ट्र को 2030 तक No.1 बनाने की तैयारी, सह्याद्री में CM देवेंद्र फडणवीस ने ली वॉर रूम समीक्षा बैठक
महिलाएं निभाएंगी निर्णायक भूमिका
चांदूर बाजार, चिखलदरा, धामणगांव रेलवे, चांदूर रेलवे और शेंदूरजनाघाट नगर परिषदों में समान रूप से 20 सदस्य होंगे, जिनमें 10 महिलाएं होंगी। ऐसे में महिला उम्मीदवारों के टिकट वितरण में स्थानीय राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। कुल 278 में से 141 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होने के कारण, इस बार की चुनावी तस्वीर में महिलाएं निर्णायक भूमिका निभाने जा रही हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह चुनाव महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। सदस्य संख्या का निर्धारण 2011 की जनगणना के आधार पर किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले चुनाव में जनसंख्या में आए बदलाव और प्रवास को देखते हुए यह संख्या बदली जा सकती है।
यह भी पढ़ें – गाड़ियों की चोरी कर बेच रहे थे पुर्जे, अमरावती क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़, 48 लाख का माल जब्त
मध्यम आकार की नगर परिषद
अंजनगांव सुर्जी (28), वरुड (26), दर्यापुर (25) और मोर्शी (24) जैसी नगरपरिषदों में औसतन 12 से 14 महिलाएं चुनी जाएंगी। इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।
नगर परिषद एवं नगर परिषदं वार सदस्य संख्या
| तहसील | सदस्य संख्या |
|---|---|
| अचलपुर | 41 (21 महिला) |
| अंजनगांव सुर्जी | 28 (14 महिला) |
| वरुड | 26 (13 महिला) |
| दर्यापुर | 25 (13 महिला) |
| मोर्शी | 24 (12 महिला) |
| चांदूर बाजार | 20 (10 महिला) |
| चिखलदरा | 20 (10 महिला) |
| धामणगांव रेलवे | 20 (10 महिला) |
| चांदूर रेलवे | 20 (10 महिला) |
| शेंदूरजनाघाट | 20 (10 महिला) |
| धारणी (नगर परिषद) | 17 (9 महिला) |
| नांदगाव खंडेश्वर (नगर परिषद) | 17 (9 महिला) |
