आखिर कबूतर की गुटर गूं कौन से देती हैं संकेत, जानिए शकुन शास्त्र के अनुसार
घर के आंगन या आपने कबूतर की गुटर गूं तो सुनी होगी वे आपस में जाने क्या बात करते है लेकिन इन बातों के पीछे भी कई संकेत होते है। कबूतर की गुटर गूं के संकेत को लेकर शकुन शास्त्र के अंतर्गत बताया है।
- Written By: दीपिका पाल
कबूतर के गुटर गूं करने का मतलब (सौ. सोशल मीडिया)
हमारी प्रकृति जीव-जन्तु और कई पेड़-पौधों से समृद्ध है। जहां पर किसी ना बात का अलग ही संकेत मिलते रहते है। घर के आंगन या बालकनी में आपने कबूतर की गुटर गूं तो सुनी होगी वे आपस में जाने क्या बात करते है लेकिन इन बातों के पीछे भी कई संकेत होते है। कबूतर की गुटर गूं के संकेत को लेकर शकुन शास्त्र के अंतर्गत बताया गया है। इस गुटर गूं के शुभ या अशुभ संकेत हो सकते है जिसके बारे में हमें जानना चाहिए।
जानिए कबूतर की गुटर गूं के संकेत
यहां पर शकुन शास्त्र के अनुसार, मुंडेर पर जब कबूतर की गुटर गूं सुनाई देती है तो इसके पीछे शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के संकेत होते है। इन संकेतों के माध्यम से भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में भी जाना जा सकता है। इन गुटर गूं का समय होता है जिसके आधार पर तय करते है कि, यह शुभ है या अशुभ है। कबूतर की गुटर गूं से आने वाली घटनाओं के बारे में जान सकते है क्योंकि संकेत अच्छी और बुरी घटनाओं के घटने को लेकर सतर्क करती है। यहां पर आप शुभ संकेतों का आप स्वागत कर सकते हैं।
कबूतरों में होता है भगवान का वास
आपको बताते चलें कि, हिंदू धर्म में कबूतर की व्याख्या देव रूप में की गई है। कबूतर को प्रेम व सौदर्य की देवी और कामदेव की पत्नी रति का वाहन माना जाता है। इसके अलावा अमरनाथ गुफा के संदर्भ में कबूतरों को शिव-पार्वती के प्रतीक के रूप में देखा जाता है. इसके अलावा कबूतर को मां लक्ष्मी के भक्त या सहयोगी के रूप में भी देखा जाता है। ज्योतिष के अनुसार, कबूतरों का आगमन सावन के महीने में अच्छा ही होता है। कबूतर घरों में आते है तो शुभ माना जाता है उनके आने से सकारात्मक का माहौल बन जाता है। इसके अलावा इसलिए इन्हें दाना जरूर खिलाएं. कबूतर को दाना देने से गुरु और बुध ग्रह से भी शुभ फल मिलते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Adhik Skanda Shashthi 2026: क्यों खास है इस बार की अधिक स्कन्द षष्ठी? जानें शुभ मुहूर्त और आध्यात्मिक महत्व
Bakrid 2026 Date: कब है बकरीद 2026? यहां जानिए सही तारीख और त्योहार का महत्व
Ardra Shukra Gochar: 20 मई को आद्रा नक्षत्र में सूर्य का होगा प्रवेश, सिंह समेत इन 4 राशि की बल्ले बल्ले!
Ganga Dussehra Date 2026: सोमवार को है गंगा दशहरा? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
ये भी पढ़ें- पान के पत्तों से मिलेगी दमकती और खूबसूरत त्वचा, जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल
जानिए किस समय का क्या होता है संकेत
यहां पर शकुन शास्त्र के अनुसार, सुबह के समय या पहले प्रहर में कबूतर की गुटर गूं शुभ होती है यानि आपके लिए यह खुशखबरी लेकर आ सकता है। वहीं पर कबूतर की गुटर गूं आपको चौथे प्रहर में सुनाई देती है तो इसके अशुभ परिणाम हो सकते है। यह अशुभता या किसी काम में हानि का संकेत हो सकता है। जैसा कि, शकुन शास्त्र में बताया कबूतरों का घर पर आना शुभ होता है, लेकिन घर पर घोंसला बनाना अशुभ माना जाता है. घर पर कबूतरों का घोंसला बनाना दुर्भाग्य का कारण बन सकता है और कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इस तरह से आप कई बातों का ध्यान रख सकते है।
