इन प्राकृतिक जगहों की खूबसूरती देख मन को मिलेगा सुकून, दोस्तों संग करें रिलैक्स ट्रिप
Best Travel Destinations: प्रकृति के करीब रहने से मानसिक तनाव कम होता है और जीवन सरल लगने लगता है। भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर शांत और हरियारी के बीच समय बिताना एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
प्राकृतिक जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
Natural Places to Travel in India: आजकल के समय में ज्यादातर लोगों की जिंदगी भागदौड़ भरी हो गई है जिसमें काम का दबाव बहुत ज्यादा होती है जिसकी वजह से सुकून मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में प्रकृति ही मन को सुकून और तनाव को दूर कर पाती है। अगर आप भी मानसिक तनाव को दूर करना चाहते हैं तो कुछ प्राकृतिक जगहों की सैर पर जा सकते हैं।
हरे-भरे पहाड़, शांत झीलें, ठंडी हवाएं और आकर्षक नजारे तनाव को पलभर में दूर कर देते हैं। अगर आप भी लंबे समय से छुट्टी की तलाश में हैं तो दोस्तों के साथ एक रिलैक्स ट्रिप पर जा सकते हैं। भारत की इन खूबसूरत और प्राकृतिक जगहों को ट्रैवल डेस्टिनेशन बना सकते हैं।
मैक्लॉडगंज
हिमाचल प्रदेश का मैक्लॉडगंज शांति और सुकून से भरा है जहां पर लोगों को एक बार जरूर जाना चाहिए। यहां के झरने, बौद्ध मठ और खूबसूरत कैफे दिल को जीत लेते हैं। तिब्बती संस्कृति से सजी यह जगह दोस्तों संग घूमने के लिए बेस्ट है। यहां पर आप प्रकृति की खूबसूरती को महसूस कर पाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Kerala Lodge Death: केरल के त्रिशूर में लॉज के कमरे में महिला और नवजात शिशु मृत मिले, पुलिस ने शुरू की जांच
अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद: सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग, पिनाराई विजयन ने PM से मांगा जवाब
हिमाचल: आधी रात को गहरी खाई में समाई कार, सुबह जब गांव वालों ने देखा तो उड़ गए होश; चंबा में 4 की मौत
गंगटोक
गंगटोक सिक्किम की सबसे शानदार जगह है जहां पर पहाड़, मठ और बादलों के बीच घूमने का मजा सबसे अनोखा है। यहां की साफ वादियां और शांत माहौल दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। काम से ब्रेक लेकर इस जगह एक बार जरूर जाएं।
यह भी पढ़ें:- Mysterious Places: विज्ञान भी नहीं सुलझा पाया भारत की इन अनोखी जगहों का रहस्य
अलप्पुझा
केरल का अलप्पुझा पानी और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां पर बैकवाटर्स में हाउसबोट स्टे का अनुभव ले सकते हैं। इसके अलावा हरियाली और नारियल के पेड़ों के बीच बहती हवा मन को तरोताजा कर देती है।
अंडमान निकोबार आइलैंड
इस लिस्ट में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भी शामिल है जहां पर समुद्र तटों का जादू करीब से देखा जा सकता है। यहां पर साफ समुद्र तट, प्राकृतिक खूबसूरत लोगों को आकर्षित करती है। मन को शांति पहुंचाने के लिए इस जगह पर ट्रिप प्लान की जा सकती है।
भारत की इन शानदार और प्रकृति के करीब जगहों को देखकर आप सारे गम भूल जाएंगे। ऑफिस या घर का तनाव इन जगहों पर बिल्कुल महसूस नहीं होता है और यह जगहें आपको एकदम फ्रेश फील करवाती है।
