- Hindi News »
- Latest News »
- Right Decision To Phase Out The Mig 21 Aircrafts Which Are Called Flying Coffins
संपादकीय: उड़ता ताबूत’ कहलाने वाले मिग-21 विमानों को हटाने का उचित फैसला
Mig-21 Aircrafts -आखिरकार भारतीय य वायुसेना 'उड़ता ताबूत' कहलाने वाले अपने मिग-21 फाइटर जेट विमानों को 62 वर्ष की सेवा के बाद सितंबर माह में रिटायर करने जा रही है। 1963 में पहली बार शामिल किया था।
- Written By: दीपिका पाल

मिग-21 विमानों को हटाने का उचित फैसला (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: यह एक अच्छा फैसला है कि आखिरकार भारतीय य वायुसेना ‘उड़ता ताबूत’ कहलाने वाले अपने मिग-21 फाइटर जेट विमानों को 62 वर्ष की सेवा के बाद सितंबर माह में रिटायर करने जा रही है।विश्व की कोई भी वायुसेना इतने पुराने विमान इस्तेमाल नहीं करती।इतने दशकों में टेक्नोलॉजी में जमीन-आसमान का फर्क आ जाता है।भारत और रूस के बीच पुराने मैत्री संबंधों के तहत मिग-21 को 1963 में पहली बार भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था।1962 के चीनी आक्रमण के बाद भारत को अपनी वायुसेना मजबूत करना अपरिहार्य हो गया था।उस समय इस सुपरसॉनिक फाइटर जेट को हासिल किया गया जो ध्वनि की गति से तेज उड़ सकता था।भारत में ट्रेनर विमान और सुपरसॉनिक जेट के बीच कोई बीच का विमान नहीं था।
इसलिए नए पायलट के लिए सुपरसॉनिक मिग-21 उड़ाना सहज नहीं था।निर्णय लेने में एक सेकंड से भी कम की देर हो जाए तो विमान सीधा क्रैश हो जाता था।अब तक 400 से ज्यादा मिग-21 विमान क्रैश हुए जिनमें 200 से अधिक पायलट मारे गए।फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में दर्शाया गया था कि मिग विमान कैसे जानलेवा साबित होते हैं।इसी वजह से इन विमानों को फ्लाइंग कॉफिन या विडो मेकर कहा जाने लगा था।तब भारत के पास कोई विकल्प भी नहीं था।सुखोई, राफेल जैसे विमान बाद में खरीदे गए।इसके पहले मिग- 19, मिग-21 व मिग-29 पर ही भारतीय वायुसेना निर्भर थी।1965 के भारत-पाक युद्ध, 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम, 1999 के कारगिल युद्ध तथा 2019 की बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक में मिग विमानों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।भारतीय वायुसेना के जांबाज पायलटों ने जान की बाजी लगाकर इन विमानों को उड़ाना जारी रखा।
सम्बंधित ख़बरें
हवा में सेल्फी लेना पड़ा भारी, इस देश ने लगाया अपने पायलट पर 55 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला
IND vs PAK: टूर्नामेंट के लिए नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस बार नहीं होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर
पुणे एयरपोर्ट फिर से हुआ शुरू, रनवे पर वायुसेना के फाइटर जेट में आई थी खराबी, 73 उड़ानें रद्द
इंडियन नेवी अग्निवीर (म्यूजिशियन) 2026 भर्ती: 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका
ये भी पढ़ें- नवभारत विशेष की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने अपने मिग-21 बाइसन विमान से पाकिस्तान के एफ- 16 का बहादुरी से मुकाबला किया था।2017 से 2024 के बीच मिग-21 की 4 स्क्वाड्रन को परिचालन से हटा दिया गया।अब भारतीय वायुसेना के पास सिर्फ 2 स्क्वाड्रन (36) मिग- 21 बचे हैं।भारत ने रूस से 700 से अधिक मिग-21 विमान खरीदे थे।इनमें टाइप-77, टाइप-96, बीआईएस व बायसन का समावेश था।वैसे तो 2022 तक मिग विमानों को रिटायर करना तय हुआ था लेकिन वैकल्पिक विमान मिलने तक रुका गया।अब भारत में निर्मित लाइट कॉम्बैट एयरक्रैफ्ट ‘तेजस’ मिग-21 स्क्वाड्रन का स्थान लेगा।भारतीय वायुसेना में 42 स्क्वाड्रन बनाने को मंजूरी मिली हुई है लेकिन फिलहाल उसके पास 31 स्क्वाड्रन हैं।पाकिस्तान व चीन का खतरा देखते हुए वायुसेना की ताकत बढ़ाना आवश्यक है।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Right decision to phase out the mig 21 aircrafts which are called flying coffins
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल में अब चलेगा BJP का ‘चरैवति चरैवति’ मंत्र, CM चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने बताया रोडमैप
May 08, 2026 | 05:56 PMअब प्राइवेट नहीं रहेंगी आपकी Chats, Meta ने हटाया बड़ा सिक्योरिटी फीचर, बढ़ सकता है खतरा
May 08, 2026 | 05:56 PMआयलानी के प्रयासों को मिली सफलता, म्हारल से जावसई गांव तक सड़क निर्माण के लिए 200 करोड़ की निधि मंजूर
May 08, 2026 | 05:52 PMनिदा खान प्रेग्नेंट है या नहीं? गिरफ्तारी के बाद हुआ टेस्ट पॉजिटिव या नेगेटिव, कोर्ट में किया दावा झूठ या सच
May 08, 2026 | 05:49 PMनंदीग्राम का वो ऐतिहासिक आंदोलन, जिसने सुवेंदु अधिकारी को बनाया बड़ा नेता; अब संभालेंगे बंगाल की कमान
May 08, 2026 | 05:49 PMडिजिटल रिश्वतखोरी! सतना के प्राचार्य ने फोन-पे पर ली घूस; रीवा कमिश्नर ने किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
May 08, 2026 | 05:40 PMEXPLAINER: मैक 25 की रफ्तार, 3000 KG पेलोड… आखिर कितनी खतरनाक है तुर्किये की नई मिसाइल यिल्डिरिमहन?
May 08, 2026 | 05:38 PMवीडियो गैलरी

दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM














