‘टोरंटो में बर्तन मांजने का कितना मिलता है?’ झारखंड की रैचेल ने मजेदार अंदाज में दिया ऐसा जवाब; वीडियो वायरल

Indian in Canada : झारखंड की रैचेल के टोरंटो वाले वीडियो पर एक यूजर ने पूछा कि वहां बर्तन मांजने के कितने पैसे मिलते हैं। रैचेल ने अपने ऑफिस का वीडियो बनाकर ऐसा जवाब दिया कि लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
Jharkhand woman working in Toronto gave a witty response to a trolling comment about washing dishes.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Toronto Life Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर लोग बिना पूरी जानकारी के दूसरों की जिंदगी और काम को लेकर टिप्पणी कर देते हैं। ऐसी ही एक टिप्पणी का झारखंड की रहने वाली रैचेल ने बेहद मजेदार अंदाज में जवाब दिया है।

रैचेल इस समय कनाडा के टोरंटो में काम कर रही हैं। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा, ‘टोरंटो में बर्तन मांजने का कितना मिलता है?’ कमेंट में तंज और स्टीरियोटाइप साफ नजर आ रहा था।

हालांकि, रैचेल ने इस टिप्पणी पर नाराज होने या बहस करने के बजाय इसका जवाब अपने अंदाज में देने का फैसला किया। उन्होंने इस कमेंट को ही अपने वीडियो का हिस्सा बना लिया और दिखाया कि टोरंटो में उनका एक सामान्य वर्किंग डे कैसा होता है।

झारखंड की रैचेल का टोरंटो से वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम हैंडल @really_ratchel से शेयर किए गए वीडियो में रैचेल शुरुआत में उसी कमेंट को पढ़ती हैं। इसके बाद वह अपने काम पर जाने की तैयारी करती दिखाई देती हैं। वीडियो में वह बस और फिर मेट्रो से अपने ऑफिस पहुंचती हैं।

ऑफिस में एंट्री के लिए वह अपना आईडी कार्ड इस्तेमाल करती हैं और अंदर पहुंचकर सबसे पहले कॉफी बनाती हैं। इसके बाद वह अपने डेस्क पर काम करती दिखाई देती हैं, जहां उनके आसपास कई कंप्यूटर स्क्रीन नजर आती हैं।

वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि अब टोरंटो में बर्तन धोने का काम शुरू करते हैं। उन्होंने अपने सहकर्मियों के साथ लंच और ऑफिस से दिखाई देने वाले शहर के खूबसूरत नजारे की झलक भी दिखाई। आखिर में खाली कॉफी कप दिखाते हुए वह मजाक करती हैं कि वह तो बर्तन धोना भूल ही गई थीं और अब अगले दिन बर्तन धोने आएंगी।

रैचेल ने ट्रोलिंग का मजेदार जवाब दिया

रैचेल का यह जवाब सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने बिना किसी विवाद या गुस्से के ट्रोल करने वाले को शानदार तरीके से जवाब दिया।

कई यूजर्स ने भारतीयों के बीच कुछ कामों को छोटा समझने की सोच पर भी सवाल उठाए। एक यूजर ने कहा कि विदेशों में अलग-अलग तरह के काम करने वाले लोगों को सम्मान दिया जाता है, जबकि भारत में कई बार सर्विस सेक्टर की नौकरियों को कमतर समझा जाता है।

वहीं, कई लोगों ने रैचेल के आत्मविश्वास और उनके जवाब देने के तरीके की तारीफ की। एक्ट्रेस नुपुर सेनन समेत कई यूजर्स ने भी वीडियो पर अपना समर्थन जताया। वायरल वीडियो ने एक बार फिर दिखाया कि किसी के काम या जिंदगी को लेकर धारणा बनाने के बजाय उसकी मेहनत और उपलब्धियों का सम्मान करना ज्यादा जरूरी है।

Jharkhand woman working in Toronto gave a witty response to a trolling comment about washing dishes.
पहाड़ों में बच्चों का अनोखा क्रिकेट मैच, डोगेश भाइयों ने संभाली फील्डिंग और कीपिंग, पकड़ा शानदार कैच
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com