Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में तीखे हुए हिंदी विरोधी स्वर, BJP नेता ने कहा- मैं मराठी ही बोलूंगा

महाराष्ट्र में हिंदी के खिलाफ उठे बगावती सुरों में विपक्ष के साथ अब सत्तारूढ़ पार्टियां भी जुड़ती नजर आ रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हिंदी विरोधी आंदोलन में भाजपा के नेता भी दिखाई दे सकते है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jun 28, 2025 | 09:15 PM

हर्षवर्धन सपकाल-अशोक उइके-अजित पवार-विजय वडेट्टीवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: महाराष्ट्र में हिंदी भाषा के खिलाफ उठे विद्रोह में एक-एक कर सभी पार्टियां शामिल हो रही है। हिंदी के विरोध में विपक्ष का साथ आना जायज है, लेकिन यहां तो खुद भाजपा के नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी हमला बोल दिया है। इन हमलों के बाद आशंका जताई जा रही है कि ठाकरे बंधुओं के आंदोलन में सत्तारूढ़ पार्टी के नेता भी दिखाई दे सकते है।

महाविकास अघाड़ी ने भी इस आंदोलन को अपना पूरा समर्थन दे दिया है। इस दौरान भले ही इस मोर्चे में कांग्रेस ने प्रत्यक्ष रूप से मोर्चे में शामिल होने की अधिकारिक घोषणा नहीं कि है, लेकिन इस मोर्चे का स्वागत और समर्थन जरूर किया है। वहीं शरद पवार की पार्टी से शरद पवार ने प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने की बात नहीं कही है, लेकिन अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से इस मोर्चे में शामिल होने का आग्रह किया है। इस हिंदी विरोधी आंदोलन में महायुति के खिलाफ बगावत के सुर कैसे बढ़ रहे है, ये देखना दिलचस्प है।

मोर्चा एक प्रयास, एक पहल – सपकाल

यूबीटी और मनसे की संयुक्त रैली में कांग्रेस के शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल कहते हैं, “जिस मुद्दे को लेकर यह रैली आयोजित की जा रही है, हम भी उसके खिलाफ हैं। सरकार के फैसले को वापस लिया जाना चाहिए। कई लेखक और कार्यकर्ता अपने-अपने तरीके से विरोध कर रहे हैं। हमने इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाई है, जीआर जलाया था, सभी को पत्र लिखे हैं और अभियान चला रहे हैं। दूसरे लोग भी अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। यह सामूहिक रूप से किया जाना चाहिए। मोर्चा एक प्रयास है, एक पहल है।”

अगर निमंत्रण मिला तो करेंगे विचार

महाराष्ट्र विधानसभा कांग्रेस गुट नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, “हमने पहले ही कह दिया है कि महाराष्ट्र में हिंदी को अनिवार्य नहीं किया जाना चाहिए। यदि दोनों भाई साथ आकर इस मुद्दे पर बिना किसी बैनर के मराठी के लिए मोर्चा निकालते हैं और हमें उनका निमंत्रण मिलता है, तो हम इस पर विचार करेंगे।”

एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, “यह ठीक है कि देश का एक बड़ा वर्ग हिंदी बोलता है, लेकिन हमें यह भी सोचना होगा कि एक निश्चित उम्र में बच्चा कितनी भाषा सीख सकता है? अगर इससे मातृभाषा की उपेक्षा होती है, तो यह उचित नहीं होगा। इसलिए सरकार को पांचवीं कक्षा से पहले हिंदी को अनिवार्य बनाने की जिद छोड़ देनी चाहिए।”

हिंदी मोर्चे में ठाकरे संग पवार, MVA एकजुट, महायुति में बढ़ा कन्फ्यूजन

अजित पवार का विरोध

इस मामले में डीसीएम अजित पवार भी बीजेपी और सरकार की भूमिका से असहमत है। उन्होंने पहले ही यह कह दिया है कि बच्चों को कक्षा 5 तक अपनी मातृभाषा में ही पढ़ाई करना चाहिए। उन्हें किसी अन्य भाषा में नहीं पढ़ना चाहिए। मुझे किसी भी भाषा से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन छोटी उम्र में बच्चों पर भाषाओं का बोझ डालना सही नहीं है।

मैं मराठी ही बोलूंगा

पुणे जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी नेता व आदिवासी मंत्री अशोक उइके ने यह कहते हुए विरोध प्रदर्शित किया कि मैं आदिवासी परिवार में पैदा हुआ हूं। मेरी मां अनपढ़ थीं, लेकिन उन्होंने मुझे मराठी संस्कृति सिखाई। मैं वही भाषा जानता हूं। मुझे हिंदी नहीं जानना। इसलिए मैं हिंदी मीडिया से भी सिर्फ मराठी में ही बात करूंगा।

Protest against hindi language mahayuti maha vikas aghadi bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2025 | 09:15 PM

Topics:  

  • Hindi Controversy
  • Maha Vikas Aghadi
  • Maharashtra Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

शिंदे की बबीता लड़ रही ठाकरे पैनल से चुनाव! बेस्ट चुनाव में आदित्य को अंधेरे में रखने का आरोप

2

‘हम भी कोई सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए’, अजित पवार का चंद्रकांत पाटिल पर तंज

3

दही हांडी का न्यौता ठुकराकर बोले राज ठाकरे – ‘मैं तो सिर्फ मटन हांडी का निमंत्रण स्वीकार करता हूं’

4

संजय राउत की राजनीति कॉमेडी शो जैसी, इसलिए उनके बयान कोई ‘सीरियसली’…कृपाशंकर सिंह का वार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.