बीजेपी नेता नितेश राणे। इमेज-सोशल मीडिया
BJP News: महाराष्ट्र के पालघर जिले के चिंचोटी इलाके में उस वक्त तनाव का माहौल बना, जब दुर्गा माता मंदिर के पास एक सैलून में तेज आवाज में देश विरोधी नारा वाला गाना बजाया गया। यह गाना था- टुकड़ों में बंटेगा हिंदुस्तान, कश्मीर बनेगा पाकिस्तान….। यह देश विरोधी गाना आसपास इलाके में गूंज रहा था। इस पर एक चैनल के इंटरव्यू में बीजेपी के मंत्री नितेश राणे ने कहा है कि 2026 में देश नई दौड़ लगा रहा है। यह दौड़ तरक्की की है। नौकरी की है। नए भारत को दुनिया में एक नई पहचाने दिलाने की है।
उन्होंने कहा कि वैसे, कई लोग देश की इस तरक्की में नफरत का तड़का लगा रहे हैं। भारत का खाकर पाकिस्तान की गा रहे हैं। इनकी देश विरोधी सोच समाज में नफरत का जहर घोल रही है।
महाराष्ट्र के पालघर जिले में चिंचोटी इलाके में देश विरोधी गाना बजाने पर बवाल मचा हुआ है। सवालों में अब्दुल है। ये वही शख्स है, जिसने अपने सैलून में स्पीकर पर देश विरोधी गाना बजाया है। कश्मीर को लेकर देश विरोधी गाना बजाने वाला ये शख्स उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। किसी ने ये गाना रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद लोग मौके पर पहुंच गए। वहां जमकर बवाल काटा। अब्दुल के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध की आवाज सुनकर फौरन पुलिस पहुंच गई। इसके बाद अब्दुल के खिलाफ नए साल पर माहौल बिगाड़ने की साजिश, झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। अब्दुल अभी जेल में है।
मुंबई से सटे “पालघर” में अब्दुल रहमान नाम का व्यक्ति अपनी नाई की दुकान में “कश्मीर बनेगा पाकिस्तान” गाना बजा रहा था …
और ताज्जुब कि बात यह है कि इसी व्यक्ति ने अपनी दुकान के बार बड़ा तिरंगा लगा रखा है 🤦🏻♂️ हालांकि हमारे जाग्रत देशभक्तों ने इसको कानून के हवाले कर दिया है .. आप भी… pic.twitter.com/lI4fjT1dJt — UMANNG JAIN ™ (@umanngjain) January 2, 2026
यह भी पढ़ें: कैबिनेट मंत्री नितेश राणे पर कोर्ट की बड़ी कार्रवाई, जारी हुआ गैर जमानती वारंट, दरेकर-लाड भी फंसे
भाजपा नेता नितेश राणे ने कहा कि अब्दुल रहमान की उम्र 25 साल बताई जा रही है। बात केवल इस अब्दुल की नहीं है। ऐसे न जाने कितने अब्दुल इस देश का खाकर पाकिस्तान की धुन बजा रहे है। ऐसी देश विरोधी मानसिकता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। ये देश की एकता और संप्रभुता से जुड़ा मामला है। हमारा देश लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलने वाला है। कानून हैं। नियम बने हैं। हिंदू-मुस्लिम सभी के लिए समान अधिकार हैं, लेकिन अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर किसी को कुछ भी करने की आजादी नहीं दी जा सकती। देश में रहना है तो राष्ट्रवाद की शिक्षा लेनी पड़ेगी। चाहे फिर वो राम हो या रहीम। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर सपने में भी भारत से अलग नहीं हो सकता है। अब्दुल जैसे लोग कश्मीर को पाकिस्तान में मिलाने का सपना देख रहे हैं तो देखते रहिए, क्योंकि ये हकीकत में कभी साकार होने वाला नहीं है।