भारत की ये जगहे प्री वेडिंग के लिए हैं परफेक्ट, पार्टनर के साथ करें खूबसूरत नजारों का दीदार
Best Trip Before Wedding: शादी से पहले पार्टनर के साथ कुछ खूबसूरत यादें बनाना चाहते हैं तो भारत की कुछ बेहतरीन जगहों पर घूमने का प्लान किया जा सकता है। इन जगहों पर एडवेंचर का मजा भी ले सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
कपल्स के लिए रोमांटिक जगहें
शादी हर किसी के जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन होता है। शादी से अपने होने वाले पार्टनर के साथ समय बिताना एक यादगार लम्हा बन सकता है। आजकल प्री वेडिंग शूट का चलन काफी बढ़ गया है। जिसके जरिए कपल्स एक दूसरे के साथ खूबसूरत जगहों पर साथ में समय बिता सकते हैं। अगर आप भी प्री वेडिंग शूट के लिए कोई शांत और खूबसूरत जगह की तलाश कर रहे हैं तो भारत में ऐसी कई जगह है।
आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर प्री वेडिंग शूट किया जा सकता है। पार्टनर के साथ होने की वजह से इन जगहों पर और भी ज्यादा मजा आएगा। इन खूबसूरत जगहों पर टूरिस्ट काफी संख्या में आते हैं।
अंडमान निकोबार
भारत की खूबसूरत जगहों में से एक अंडमान और निकोबार पार्टनर के साथ घूमने की बेस्ट जगह है। जहां पर समुद्री एडवेंचर का मजा लिया जा सकता है। यहां स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और पैरासेलिंग जैसी एक्टिविटी की जा सकती है। यहां पर तस्वीरें भी शानदार आती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ना लंबा सफर, ना ज्यादा खर्चा…दिल्ली के पास है ये मिनी हिल स्टेशन, वीकेंड पर ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
Travel Essential: छुट्टियों में घूमने जा रहे हैं, तो इन आइटम्स को पैक करना न भूलें, जर्नी हो जाएगी मजेदार
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
ऋषिकेश
एडवेंचर ट्रिप के लिए ऋषिकेश बहुत बेहतरीन जगह है जहां पर आध्यात्मिक शांति भी मिलती है। शादी से पहले यहां पार्टनर के साथ बंजी जंपिंग, जिप्लाइनिंग और पैराग्लाइडिंग का लुत्फ लिया जा सकता है। साथ ही शाम के समय गंगा आती देखने का मजा ही कुछ अलग होगा।
लद्दाख
एडवेंचर करना है तो लद्दाख भी अच्छी जगह है जहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़, झीलें और खूबसूरत नजारे हैं। यहां आकर स्वर्ग सा अनुभव होता है। खारदुंग ला पास पर बाइक चलाना या पैंगोंग लेक के किनारे बैठना एक शानदार अनुभव रहेगा। यहां पर एक बार शादी से पहले जरूर आएं।
यह भी पढ़ें:- नवरात्रि पर उत्तर प्रदेश के इन प्राचीन मंदिरों के करें दर्शन, हर इच्छा होगी पूरी
मेघालय
भारत का पूर्वोत्तर राज्य मेघालय अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इसे बादलों का घर भी कहते हैं। यहां पर पहाड़ों, झरनों के साथ ट्रेकिंग का मजा लिया जा सकता है। गारो और खासी पहाड़ियों पर ट्रेक पार्टनर के साथ मजेदार अनुभव होगा।
महाराष्ट्र
नेचर का आनंद लेने के लिए महाराष्ट्र जाने का प्लान किया जा सकता है। यहां पर महाबलेश्वर, लोनावला और खंडाला जैसे हिल स्टेशन आपके प्री वेडिंग को मजेदार बना सकते हैं। यहां के खूबसूरत नजारे कपल्स के लिए एक आदर्श जगह का अनुभव कराते हैं।
