सुबह उठते ही ठंडे पानी से धोएं चेहरा, मिलेंगे ये कमाल के फायदे
- Written By: साक्षी सिंह
Pic Source: Social Media
मुंबई: सुबह के समय खुद को समय देना हमारे लिए हर तरह से फायदेमंत होता है। सुबह में किए गए कुछ काम हमें दिनभर काफी आराम देते हैं, जिनमें से एक है सुबह उठकर ठंडे पानी से मुंह धोना। आइए हम आपको बताते हैं सुबह उठते ही ठंडे पानी से मुंह धोने के क्या हैं फायदें
जवां और ग्लोइंग रहता है चेहरा
सुबह उठकर ठंडे पानी से चेहरा धोने से चेहरे के रक्त का प्रवाह बढ़ता है, जिससे एजिंग प्रक्रिया स्लो होती है। बढ़ती उम्र के असर को कम करता है। इससे आप जवां और ग्लोइंग बने रहते हैं।
बड़े पोर्स होते हैं बंद
रोजाना सुबह ठंडे पानी से चेहरा धोने से स्किन के बड़े पोर्स बंद हो जाते हैं। जिससे चेहरा एक समान नजर आता है।
सम्बंधित ख़बरें
Immersion Rod से गर्म पानी लेते समय रखें ये बेहद जरूरी सावधानियां, छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा
आयुर्वेद में पानी को कहते है ‘औषधि’, जान लें स्वस्थ रहने के लिए कब और कितना पानी पीना होता है जरूरी
सद्गुरु क्यों मना करते हैं ठंडा पानी पीने से, जानिए सेहत को होने वाले नुकसानों की लिस्ट
अब फ्रिज से भी ज्यादा कूल-कूल रहेगा आपके मटके का पानी, बस आजमा कर देखिए ये जादुई ट्रिक
चेहरे की सूजन को करे कम
बहुत से लोगों को सुबह उठते ही चेहरे पर सूजन का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ठंडे पानी से चेहरा धोना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ठंडा पानी पोर्स को टाइट करता है और आपके चेहरे की बनावट में भी सुधार लाता है।
