-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Latest News »
- Lokayukta Inquiry Against Dhananjay Munde Anjali Damania Accused Him Of Misuse Of Power As The Agriculture Minister
धनंजय मुंडे के खिलाफ लोकायुक्त की पड़ताल, अंजलि दमानिया ने लगाए गंभीर आरोप
- Written By: सोनाली चावरे
Maharashtra News: पूर्व कृषि मंत्री धनंजय मुंडे के फैसलों पर लोकायुक्त ने सुनवाई शुरू की। अंजलि दमानिया ने आरोप लगाया कि मंत्री रहते उन्होंने निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया है।

धनंजय मुंडे, अंजलि दमानिया (pic credit; social media)
Dhananjay Munde: महाराष्ट्र के पूर्व कृषि मंत्री और एनसीपी (अजित पवार गुट) के विधायक धनंजय मुंडे की परेशानियां एक बार फिर बढ़ने वाली हैं। बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में उनके करीबी वाल्मिकी कराड़ की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था। अब उनके कृषि मंत्री रहते हुए लिए गए फैसलों पर राज्य के लोकायुक्त ने सुनवाई शुरू कर दी है। यह मामला पूर्व IAS और सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
अंजलि दमानिया का आरोप है कि कृषि मंत्री रहते हुए धनंजय मुंडे ने वस्तुओं की कीमतें बढ़ाकर खरीद प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं की थीं। साथ ही, उनकी पत्नी राजश्री धनंजय मुंडे जिन कंपनियों से जुड़ी हैं – वेंकटेश्वर इंडस्ट्रियल और टर्टल लॉजिस्टिक्स – उन्होंने परली थर्मल पावर प्लांट से राख उठाकर उसे खुले बाजार में बेच दिया। दमानिया का कहना है कि यह कदम न केवल पारदर्शिता के खिलाफ था, बल्कि लाभ के पद (Office of Profit) के प्रावधानों का भी उल्लंघन है।
दमानिया का दावा- मंत्री रहते पद का किया दुरुपयोग
उन्होंने फरवरी माह में लोकायुक्त के समक्ष इस पूरे मामले से जुड़े सबूतों के साथ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। दमानिया का दावा है कि मंत्री रहते मुंडे ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाया और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
वर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
नागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
ऑनलाइन होगी सुनवाई
लोकायुक्त कार्यालय ने इस मामले में नोटिस जारी करते हुए राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारियों और विभागों को भी सुनवाई में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। इनमें राज्य के मुख्य सचिव, कृषि विभाग के प्रधान सचिव, कृषि आयुक्त, राज्य विद्युत करघा निगम और कृषि उद्योग विकास निगम के प्रबंध निदेशक, साथ ही राज्य भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के महानिदेशक शामिल हैं।
इस मामले में पहली सुनवाई पहले ही हो चुकी है और अब दूसरी सुनवाई गुरुवार को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। लोकायुक्त ने धनंजय मुंडे और अंजलि दमानिया दोनों को सुनवाई में शामिल होने का नोटिस भेजा है।
बढ़ सकती हैं मुश्किलें
राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि अगर लोकायुक्त की जांच में अनियमितताओं के आरोप सही पाए जाते हैं, तो धनंजय मुंडे की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं। पहले ही एक बड़े विवाद के चलते उन्होंने मंत्री पद खो दिया है, और अब लोकायुक्त की कार्रवाई उनके राजनीतिक करियर पर और गहरी चोट कर सकती है।
Lokayukta inquiry against dhananjay munde anjali damania accused him of misuse of power as the agriculture minister
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMउज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMSiya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 02:09 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










