Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आ गए शिवभक्तों के लिए स्टाइलिश पेंडेंट डिजाइन्स, हर पेंडेंट में नजर आएंगे महादेव

भक्तों के लिए टीशर्ट पर भगवान शिव की तस्वीर का स्टाइल तो अब पुराना हो गया है लेकिन सावन माह में पेंडेंट भी गले में लोग पहनते है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टाइलिश पेंडेंट डिजाइंस के बारे में जानकारी देंगे, जो आपको पसंद आएंगे।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Jul 16, 2025 | 09:32 AM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 6

सावन का महीना चल रहा है जो शिवभक्तों के लिए बेहद खास होता है। सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना की जाती है तो वहीं पर युवाओं के बीच शिवजी से प्रभावित होकर स्टाइल चुनने का भी बड़ा ही क्रेज होता है। भक्तों के लिए टीशर्ट पर भगवान शिव की तस्वीर का स्टाइल तो अब पुराना हो गया है लेकिन सावन माह में पेंडेंट भी गले में लोग पहनते है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टाइलिश पेंडेंट डिजाइंस के बारे में जानकारी देंगे, जो आपको पसंद आएंगे।

2 / 6

ओम पेंडेंट- भगवान शिव के भक्तों के लिए पहले पेंडेंट डिजाइन की बात करें तो, ओम की डिजाइन में पेंडेंट मिलता है। यहां पर ओम ध्वनि को ब्रह्मांड की उत्पत्ति का आधार माना गया है। इस ओम डिजाइन वाले पेंडेंट को खास तौर पर पुरूषों के लिए डिजाइन किया गया है जो पेंडेंट सादगी और आध्यात्मिकता दोनों को दर्शाते हैं। इस पेंडेंट को पहनने से मानसिक शांति मिलती है।

सम्बंधित ख़बरें
1

सावधान! भीषण गर्मी में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 3 गलतियां? इन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

2

Summer Drinks: गर्मियों में ट्राई करें ये 3 फूलों से बनी चाय, पूरे दिन शरीर रहेगा हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक

3

World Heritage Day 2026: भारत की इन रहस्यमयी जगहों का क्या है इतिहास? जानें क्यों UNESCO ने दिया खास दर्जा

4

Muskmelon Side Effects: खरबूज खाने से कब है नुकसान का खतरा? ज़रूर जानिए

3 / 6

त्रिशूल पेंडेंट सिल्वर- युवाओं के लिए लेटेस्ट पेंडेंट डिजाइन में शिवजी के त्रिशूल की आकृति मिलती है। यह चांदी का पेंडेंट काफी प्रभावशाली होता है और इसे पहनने से शक्ति और आत्मविश्वास की अनुभूति होती है। यहां पर त्रिशूल, भगवान शिव का प्रमुख अस्त्र है, जो तीन शक्तियों – सृष्टि, पालन और विनाश – का प्रतीक है।

4 / 6

रुद्राक्ष पेंडेंट डिजाइन- शिवभक्तों के लिए रूद्राक्ष डिजाइन वाला पेंडेंट भी मार्केट में आया है। यह रूद्राक्ष पेंडेंट को पहनने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, मन शांत रहता है और ध्यान में एकाग्रता आती है। यहां पर रुद्राक्ष को त्रिशूल या ओम के साथ जोड़कर जो पेंडेंट बनाए जाते हैं, वो और भी खास बन जाते हैं. यह धार्मिकता के साथ स्टाइल का बेहतरीन मिश्रण है।

5 / 6

शिवलिंग पेंडेंट गोल्ड- आप लेटेस्ट पेंडेंट डिजाइन में इस डिजाइन को चुन सकते है। सोने से बना यह पेंडेंट देखने पर काफी आकर्षक लगता है और इसे विशेष अवसरों या धार्मिक समारोह में पहना जाता है।यह पेंडेंट श्रद्धा के साथ-साथ एक रॉयल लुक भी देता है।

6 / 6

महादेव पेंडेंट डिजाइन- आप शिवभक्त पेंडेंट डिजाइन चुन रहे है तो यहां पर महादेव की स्टाइल में पेंडेंट डिजाइन चुन सकते है। यहां पर ओम, डमरु, त्रिशूल और शिवलिंग को मिलाकर एक यूनिक डिज़ाइन तैयार किया जाता है। इस प्रकार ये पेंडेंट न केवल आपकी पर्सनैलिटी को निखारते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता और शांति भी लाते हैं।

Know stylish pendant designs for shiva devotees

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2025 | 09:32 AM

Topics:  

  • Fashion Tips
  • Lifestyle News
  • Lord Shiva

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.