Muskmelon Side Effects: खरबूज खाने से कब है नुकसान का खतरा? ज़रूर जानिए
Muskmelon For Diabetics: खरबूजा सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। अधिक मात्रा में खाने से पाचन संबंधी समस्याएं और ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा हो सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
Muskmelon Health Risks :(सौ. सोशल मीडिया)
Muskmelon Health Risks : गर्मियों की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण डिहाइड्रेशन, थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग इस मौसम में खरबूजा अपनी डाइट में शामिल करते हैं।
खरबूजा पानी से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और ठंडक भी पहुंचाता है। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप ज्यादा मात्रा में इस फल को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कर लेंगे, तो आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है?
Muskmelon Side Effects खरबूजे का ज्यादा सेवन करना, सेहत के लिए नुकसानदायक
-
डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक
डायबिटीज के मरीजों को इस फल का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आपको खरबूजा खाने का बहुत ज्यादा मन हो रहा है, तो आपको इस फल का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए वरना आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इस तरह के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से खरबूजे को डाइट प्लान में शामिल करना बेहद जरूरी है वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Coffee Benefits: कॉफी पीने के फ़ायदे जानकर होंगे हैरान, कई बीमारियों का है दुश्मन
Child Mental Health: पढ़ाई के बोझ से डरने लगा है आपका बच्चा? पेरेंट्स के लिए ये बातें जानना है बेहद जरूरी
त्योहार हो या शादी, हर मौके के लिए बेस्ट हैं ये 7 पारंपरिक साड़ियां, आज ही करें अपने वॉर्डरोब में शामिल
गर्मियों में जलन और चिपचिपाहट से हैं परेशान? जानें चेहरे को ठंडा रखने और ग्लो बढ़ाने का सबसे आसान तरीका
यह भी पढ़ें:–Coffee Benefits: कॉफी पीने के फ़ायदे जानकर होंगे हैरान, कई बीमारियों का है दुश्मन
-
सर्दी-जुकाम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फल की तासीर ठंडी होती है। अगर आप ज्यादा मात्रा में ठंडी तासीर वाले खरबूजे का सेवन करेंगे, तो आप सर्दी और जुकाम की चपेट में आ सकते हैं। अगर आपको पहले से ही सर्दी, खांसी या फिर जुकाम की समस्या हो रही है, तो आपको उस दौरान खरबूजे को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाने से बचना चाहिए।
-
पेट से जुड़ी समस्या
ज्यादा मात्रा में खरबूजा कंज्यूम करने से गट हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। गर्मियों के मौसम में ज्यादा मात्रा में खरबूजे का सेवन करने के कारण पेट खराब हो सकता है यानी आपको डायरिया, उल्टी, अपच और गैस जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपनी पेट की सेहत को बिगड़ने से बचाना चाहते हैं, तो आपको सही मात्रा में और सही तरीके से ही खरबूजे का सेवन करना चाहिए।
