IRCTC के इस खास टूर पैकेज से बनाएं गुजरात घूमने का प्लान, जानें कितना आएगा खर्च
Gujarat Tour Package 2025: आईआरसीटीसी इस बार गुजरात की संस्कृति के दर्शन किफायती दामों में करा रहा है। इस खास टूर पैकेज के जरिए गुजरात के कई शहरों को एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
आईआरसीटीसी गुजरात टूर पैकेज 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी अक्सर यात्रियों के लिए किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लेकर आता है। इस बार आईआरसीटीसी प्राइड ऑफ गुजरात रेल टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के जरिए आप अहमदाबाद, पाटन, वाडनगर, बड़ौदा, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी आदि घूम सकेंगे। बता दें कि यह टूर पैकेज 6 दिन और 5 रातों के लिए डिजाइन किया गया है।
यह टूर पैकेज नई दिल्ली से 27 सितंबर 2025 को स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस द्वारा प्रस्थान होगा। ट्रेन की यात्रा रात को है। अगर आप 27 को नहीं जाना चाहते हैं तो किसी भी बुधवार या शनिवार को पैकेज बुक कर सकते हैं।
गुजरात की संस्कृति को करीब से देखें
पश्चिमी भारत में स्थित अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा शहर है। साबरमती नदी इसके मध्य से होकर बहती है। पश्चिमी तट पर साबरमती में गांधी आश्रम है, जहाँ आध्यात्मिक गुरु के आवास और कलाकृतियाँ प्रदर्शित हैं। नदी के उस पार कैलिको टेक्सटाइल्स संग्रहालय, जो कभी एक कपड़ा व्यापारी की हवेली हुआ करता था जो प्राचीन और आधुनिक कपड़ों का एक महत्वपूर्ण संग्रह है।
सम्बंधित ख़बरें
Vadilal Dispute: वाडीलाल परिवार में तीन दशक पुराने समझौते पर फिर विवाद, बॉम्बे हाई कोर्ट में केस
गुजरात: खेड़ा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, कई लोग घायल, इलाके में मची चीख-पुकार
सरकारी कर्मचारियों के AC पर लगेगी लगाम, गुजरात सरकार के नए आदेश, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का करना होगा इस्तेमाल
Ahmedabad Police Mission: भिक्षावृत्ति से मुक्त 276 बच्चों का स्कूल में दाखिला, उपमुख्यमंत्री रहे मौजूद
गुजरात का बड़ौदा विश्वामित्री नदी के तट पर स्थित है। यह राज्य का एक घनी आबादी वाला शहर है। यहाँ भारत के कुछ बेहतरीन विश्वविद्यालय स्थित हैं। यह पहले एक राज्य था जो धीरे-धीरे एक शहर में बदल गया। वडोदरा पर्यटकों के लिए एक प्रसिद्ध गंतव्य है जो बड़ी संख्या में लोगों को इस शानदार शहर की यात्रा के लिए आकर्षित करता है। इसकी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत है।
यह भी पढ़ें:- देवी दुर्गा के इन मंदिरों के दर्शन करने पहुंच जाएं दिल्ली, नवरात्रि पर होती है भारी भीड़
- पैकेज का नाम: गुजरात गौरव रेल यात्रा पैकेज
- शामिल डेस्टिनेशन:अहमदाबाद – पाटन – वडनगर – वडोदरा
- यात्रा का तरीका: ट्रेन
- स्टेशन/प्रस्थान समय: नई दिल्ली/ 19:55 बजे
- श्रेणी: 2 एसी और 3 एसी
- यात्रा: प्रत्येक बुधवार और शनिवार
- भोजन योजना: मानचित्र (कमरा + नाश्ता + रात का खाना)
- होटल का नाम: अहमदाबाद – रीजेंटा इन/ वडोदरा – रीजेंटा इन या समान
कितना होगा टूर पैकेज का किराया
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में यात्रियों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। जिसमें शानदार होटल में रुकने की व्यवस्था से लेकर खाने पीने का खर्च भी शामिल होगा। अगर आप सिंगल व्यक्ति ट्रिप की बुकिंग करते हैं तो 48855 रुपए किराया देना होगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में यह 28870 और 23755 रुपए तय किया गया है। वहीं, 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 22485 रुपए तय किया गया है। अगर आप इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।
