INDIA ब्लॉक के अस्तित्व पर सवाल! अकेले पड़ी कांग्रेस मतभेद मिटाने में जुटी
Monsoon Session Parliament: संसद के मॉनसून सत्र से पहले, कांग्रेस ने 19 जुलाई को INDIA गठबंधन की बैठक बुलाई है। इससे पहले सहयोगी दल कांग्रेस पर सवाल उठा चुके हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
कॉन्सेप्ट फोटो
INDIA Alliance: लोकसभा चुनाव के बाद से ही इंडिया ब्लॉक के अस्तित्व पर सवाल खड़े हो रहे थे। लोकसभा चुनाव के बाद हुए विधानसभा चुनावों में घटक दलों के बीच सीधी तकरार देखने को मिली। हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को तो दिल्ली में कांग्रेस ने आप को भारी नुकसान पहुंचाया। नतीजा ये रहा कि दोनों राज्यों में भाजपा को जीत मिली।
अब एक बार फिर संसद के मॉनसून सत्र से पहले विपक्ष एक होकर सरकार को घेरने का प्लान बना रहा है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से 19 जुलाई को INDIA गठबंधन की बैठक बुलाई है। बैठक का नेतृत्व सोनिया गांधी खुद करेंगी। इस बैठक का मकसद विपक्षी एकता दिखाना और सरकार को घेरने के लिए एक ठोस रणनीति बनाना है। हालांकि, इस बैठक से भी आम आदमी पार्टी के दूर रहने की संभावना है। इससे पहले अलग-अलग पार्टियां कांग्रेस पर सवाल उठा चुकी हैं।
सरकार को घेरने की कोशिश
संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले विपक्षी दल सरकार को घेरने का प्लान बना रहे हैं। कांग्रेस ने पहले ही बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण पर सवाल उठाए हैं। अब मॉनसून सत्र के दौरान भी ये मुद्दा संसद में उठ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
मतभेद दूर करना चाहती है कांग्रेस
मॉनसून सत्र से पहले कांग्रेस चाहती है कि विपक्ष का एक साझा एजेंडा बने। इससे संसद सत्र के दौरान सरकार को मुद्दों पर घेरा जा सकेगा। कांग्रेस घटक दलों के साथ मतभेद खत्म करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए कांग्रेस सत्र से पहले सभी दलों के साथ चर्चा कर के इंडिया ब्लॉक को एक करना चाहती है।
यह भी पढ़ें- ‘मैं NDA को मजबूत करना चाहता हूं’, भरी सभा में फिसली पप्पू यादव की जुबान- VIDEO
बैठक में बनेगी विपक्षी दलों की रणनीति
खबरों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी विपक्षी दलों को एक करने में लगी हुई है। 19 जुलाई को होने वाली मीटिंग में विपक्षी दलों की रणनीति पर चर्चा होगी। विपक्षी दल संसद में सरकार को जवाबदेह बनाने और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे। सोनिया गांधी की मौजूदगी से इस बैठक को एकता का संदेश मिलेगा।
