- Hindi News »
- India »
- Bjp Leader R Ashok Called Randeep Surjewala A Super Cm
‘कर्नाटक के सुपर सीएम सुरजेवाला’, भाजपा बोली- राज्य में ‘रणदीप शासन’ लागू
कर्नाटक कांग्रेस में सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान पर भाजपा नेता आर अशोक ने हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को सिद्धारमैया पर भरोसा नहीं रहा। कर्नाटक के सुपर सीएम सुरजेवाला हैं।
- Written By: Saurabh Pal

रणदीप सुरजेवाला, आर अशोक (फोटो-सोशल मीडिया)
बेंगलुरुः कांग्रेस महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को कई मंत्रियों के साथ एक के बाद एक बैठक की। इस बैठक लेकर भाजपा और जेडीएस ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए सुरजेवाला को ‘‘सुपर मुख्यमंत्री” करार दिया। विपक्षी नेताओं ने सवाल किया कि क्या राज्य में ‘‘रणदीप शासन”लागू हो गया है।
वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं भाजपा नेता आर अशोक ने दावा किया कि कांग्रेस आलाकमान का मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर जरा भी भरोसा नहीं है। उसने कर्नाटक में ‘‘रणदीप शासन” लागू कर दिया है। सुरजेवाला की मंत्रियों के साथ आमने-सामने की बैठकों का बुधवार को तीसरा दिन है।
बताया जा रहा है कि इन बैठकों का उद्देश्य मंत्रियों की शिकायतों को समझना, उनके कामकाज का आकलन करना और पार्टी विधायकों द्वारा मंत्रियों के खिलाफ की गई शिकायतों का समाधान करना है। इससे पहले सुरजेवाला ने राज्य में पार्टी विधायकों के साथ आमने-सामने की बैठके की थीं। अशोक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पूछा, ‘‘क्या राज्य में रणदीप शासन लागू है? क्या बृहस्पतिवार की कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता भी रणदीप सुरजेवाला करेंगे?’
सम्बंधित ख़बरें
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
‘कांग्रेस आलाकमान का सिद्धरमैया ने खोया विश्वास’
भाजपा नेता ने दावा किया कि कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर से पूरी तरह विश्वास खो चुका है और उसने कर्नाटक में ‘‘रणदीप शासन” लागू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए अगर सुरजेवाला, जो केपीसीसी कार्यालय और पांच सितारा होटलों में असंतुष्ट विधायकों की शिकायतें सुन रहे हैं और मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं, बृहस्पतिवार को विधानसभा में होने वाली कैबिनेट बैठक में आएं और स्वयं उसकी अध्यक्षता करें।
ये भी पढ़ें-‘मुझे फर्क नहीं पड़ता, आप…’, राहुल गांधी के आरोप पर भड़क गए हिमंत बिस्व सरमा
सिद्धारमैया का प्रशासन पर नियंत्रण नहींः अशोक
अशोक ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को विधायकों का समर्थन नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पास किसी को भी मुख्यमंत्री नियुक्त करने का अधिकार नहीं है। अशोक ने दावा किया कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के पास एक भी ऐसा नेता नहीं है जो मुख्यमंत्री पद को प्रभावी ढंग से संभाल सके।
सुरजेवाला को बधाईः निखिल कुमारस्वामी
इस बीच, जद (एस) के राज्य युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निखिल कुमारस्वामी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ‘‘कर्नाटक के सुपर मुख्यमंत्री के रूप में सुरजेवाला की पदोन्नति पर उनको बधाई। उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा लगता है कि निर्वाचित मुख्यमंत्री ने सुरजेवाला को सरकार चलाने के लिए जीपीए सौंप दिया है।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Bjp leader r ashok called randeep surjewala a super cm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














