- Hindi News »
- Latest News »
- Implement Employment Guarantee Scheme In Nandgaon Nagar Panchayat Page 4 Sameer Ahmed
नांदगांव नगर पंचायत में रोजगार गारंटी योजना लागू करें (पेज 4,समीर अहमद)

नांदगांव नगर पंचायत में रोजगार गारंटी योजना लागू करें (पेज 4,समीर अहमद)
नपं में रोजगार गारंटी योजना लागू करें -अतिवृष्टि से ध्वस्त कुओं के पुनर्निर्माण हेतु अनुदान की मांग अमरावती, ब्यूरो. जिले के नांदगांव खंडे. नगर पंचायत क्षेत्र में रोजगार गारंटी योजना (रो.ह.यो.) लागू नहीं होने के बावजूद नगर पंचायत द्वारा इस योजना के अंतर्गत कर वसूली की जा रही है, जबकि वर्ष 2014 से नागरिकों को इस योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा है. अतः तत्काल नगर पंचायत क्षेत्र में रोजगार गारंटी योजना लागू कर नागरिकों को उसका लाभ दिया जाए, ऐसी मांग शिवसेना (उबाठा) नेता प्रकाश मारोटकर ने रोजगार गारंटी योजना मंत्री भरत गोगावले तथा राज्य के आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर की है. ज्ञापन के अनुसार वर्ष 2014 में नांदगांव को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ. नगर पंचायत को अस्तित्व में आए अब 10 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन इस अवधि में शहर के नागरिकों व किसानों को रोजगार गारंटी योजना का लाभ नहीं मिला. बीते 10 वर्षों में सैकड़ों किसान धड़क सिंचाई कुआं योजना, गोठा शेड, वृक्ष नर्सरी जैसी योजनाओं से वंचित रहे हैं. रो.ह.यो. के अंतर्गत कोई भी योजना लागू न होने के कारण मजदूरों को जॉब कार्ड तक नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे वे रोजगार गारंटी के कार्यों में काम नहीं कर सकते. कुशल व अकुशल कार्य नहीं हो रहे उपलब्ध प्रकाश मारोटकर ने बताया कि राज्य सरकार ने 16 अप्रैल 2016 को शासन निर्णय जारी कर “क वर्ग नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में राज्य रोजगार गारंटी योजना लागू करने” का आदेश दिया था. बावजूद इसके इस शासन निर्णय की अब तक क्रियान्वयन नहीं किया गया, जिससे नगर पंचायत क्षेत्र के मजदूरों को कुशल व अकुशल कार्य भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं. इसके साथ ही वर्ष 2025 में अतिवृष्टि से ध्वस्त कुओं के पुनर्निर्माण हेतु 30 हजार रुपये का अनुदान देने की घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गई थी और यह अनुदान रो.ह.यो. के अंतर्गत देने हेतु शासन परिपत्र भी जारी किया गया. फिर भी अब तक इस अनुदान का वितरण नहीं हुआ है. इसलिए नांदगांव नगर पंचायत क्षेत्र में रोजगार गारंटी योजना तत्काल लागू कर ध्वस्त कुओं का अनुदान दिया जाए, ऐसी मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई है. बॉक्स योजना लागू नहीं, फिर भी कर वसूली अनुचित नांदगांव खंडे. नगर पंचायत क्षेत्र में रोजगार गारंटी योजना लागू नहीं होने के कारण स्थानीय नागरिकों को इस योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा है. ऐसे में नगर पंचायत द्वारा रोजगार गारंटी योजना के नाम पर कर वसूली करना अनुचित है, ऐसा मत शिवसेना (ठाकरे गुट) के नेता प्रकाश मारोटकर ने व्यक्त किया. ( फोटो- रोगायो)
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 2 हजार मराठी स्कूल बंद होने के कगार पर, विधानसभा में उठा मुद्दा; जाने क्या है पूरा मामला?
90 विधायकों को मराठी से मोह नहीं, भाषा गौरव दिन कार्यक्रम से रहे नदारद
‘हमने कमाल का चेज किया…’ भारत को हराने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली का बड़ा बयान
MSCB घोटाला: ‘अजित परिवार’ को अब मिली बड़ी राहत, EOW की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट ने स्वीकार की
Implement employment guarantee scheme in nandgaon nagar panchayat page 4 sameer ahmed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में 2 हजार मराठी स्कूल बंद होने के कगार पर, विधानसभा में उठा मुद्दा; जाने क्या है पूरा मामला?
Feb 27, 2026 | 08:47 PM90 विधायकों को मराठी से मोह नहीं, भाषा गौरव दिन कार्यक्रम से रहे नदारद
Feb 27, 2026 | 08:44 PM‘हमने कमाल का चेज किया…’ भारत को हराने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली का बड़ा बयान
Feb 27, 2026 | 08:33 PMMSCB घोटाला: ‘अजित परिवार’ को अब मिली बड़ी राहत, EOW की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट ने स्वीकार की
Feb 27, 2026 | 08:31 PMरिलीज से पहले ‘उस्ताद भगत सिंह’ की बंपर कमाई! पवन कल्याण की फिल्म ने ओटीटी डील से मचाया तहलका
Feb 27, 2026 | 08:30 PMहोली पर इस तरीके से बनाएं मखमल से नरम दही-बड़े, जानिए इसकी आसान रेसिपी
Feb 27, 2026 | 08:23 PMविजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शाही शादी के बाद पीएम मोदी से की मुलाकात, हैदराबाद रिसेप्शन का दिया न्योता
Feb 27, 2026 | 08:15 PMवीडियो गैलरी

मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM










