शरीर को रीसेट करता है सुबह गर्म पानी का एक घूंट, आयुर्वेद में जानिए इसके फायदे

Benefits of Hot Water: सुबह उठने के बाद आप सबसे पहले जो भी पीते हैं, वो आपके स्वास्थ्य और दिनचर्या पर सीधा असर डालता है। अगर आप सेहत के फायदे चाहते है तो, आपको गर्म या गुनगुना पानी पीना चाहिए।
गर्म पानी पीने के फायदे
गर्म पानी पीने के फायदे (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Warm Water Benefits: आयुर्वेद में कई बीमारियों का हल छिपा है लेकिन हम अंग्रेजी दवाओं के इस्तेमाल के बीच प्राचीन दवा की पद्धति को भूल ही जाते है। सुबह, दिन की शुरुआत में हम पानी पीते है। रातभर के 8 घंटे के उपवास के बाद पानी पीने का नियम अच्छा होता है। यहां पर दिन का पहला घूंट बहुत मायने रखता है। रात भर आराम करने के बाद शरीर एक नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करने के लिए तैयार होता है।

ऐसे में सुबह उठने के बाद आप सबसे पहले जो भी पीते हैं, वो आपके स्वास्थ्य और दिनचर्या पर सीधा असर डालता है। अगर आप सेहत के फायदे चाहते है तो, आपको गर्म या गुनगुना पानी पीना चाहिए।

खाली पेट गर्म पानी पीने की सलाह

आयुर्वेद में खाली पेट गर्म पानी पीने की सलाह दी गई है। यह एक तरह से सुबह के समय शरीर को बेहतर तरीके से रीसेट करने का काम करता है। कहते है कि, गर्म पानी पीने से क्रिया हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों (अमा) को बाहर निकालने, पाचन क्रिया को जाग्रत करने और पूरे तंत्र को संतुलित करने का काम करती है। ऐसा होता है कि, रात के समय शरीर मशीन की तरह कार्य नहीं करता है वह आराम की अवस्था में होता है। नींद की अवस्था में होने से पाचन की प्रक्रिया धीरे-धीरे काम करती है। सुबह उठने के बाद एक गिलास गर्म पानी पीते हैं तो यह हमारे पाचन अग्नि को प्रज्वलित करता है। पाचन प्रक्रिया में जठराग्नि ही वह शक्ति है, जो भोजन को सही ढंग से पचाकर उसे रस, रक्त, मांस और ऊर्जा में परिवर्तित करती है। जब यह अग्नि मंद हो जाती है तो शरीर में अपच, कब्ज और थकान जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। गर्म पानी इस अग्नि को संतुलित करता है और पूरे दिन भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है।

बेहतर डिटॉक्सिफिकेशन होता है गर्म पानी

यहां पर बात करें तो, गर्म पानी आप सुबह के समय पीते है तो यह आपके शरीर के लिए बेहतर डिटॉक्सिफिकेशन का काम करता है। आपके शरीर के टॉक्सिक चीजों को मल-मूल के जरिए शरीर से बाहर निकालता है। अगर पाचन क्रिया धीमी रह जाती है और सही से खाना नहीं पच पाता है तो शरीर में गंदगी होती है। इन गंदगी से शरीर में कई बीमारियां पनपने लगती है। इसलिए सुबह के समय आप सुबह-सुबह एक गिलास गर्म पानी पीते है तो शरीर की गंदगी गलकर शरीर से बाहर निकलने लगती है। इस प्रक्रिया से आपका शरीर स्वस्थ रहता है वहीं पर खून स्वस्थ रहता है और होता है और अंग स्वस्थ रहते हैं।

इसके साथ ही, यह आदत शरीर को धीरे-धीरे हाइड्रेट करने का भी काम करती है। रातभर सोने के बाद शरीर हल्की डिहाइड्रेशन की स्थिति में आ जाता है। सीधे ठंडा पानी पीने से शरीर पर झटका पड़ सकता है, जबकि गुनगुना पानी सहजता से अवशोषित होता है और अंगों को संतुलित रूप से तरल प्रदान करता है।

पूरे दिन रहते है आप एक्टिव

मानसिक दृष्टि से, गर्म पानी पीने के छोटे से उपाय से दिन की शुरुआत आपकी बेहतर होती है। दिनभर आप एक्टिव और पॉजीटिव महसूस करते है। यह क्रिया मन को स्थिर करती है और दिन की व्यस्तताओं के लिए तैयार करती है। कहा जाता है कि सुबह का पहला कर्म ही पूरे दिन की लय तय करता है, इसलिए गर्म पानी का पहला घूंट वास्तव में एक रीसेट बटन की तरह काम करता है।

आईएएनएस के अनुसार

Navbharat Live
navbharatlive.com