दीपिका पादुकोण ही नहीं गौहर खान भी प्रेग्नेंसी में कर चुकी हैं शूटिंग, एक्ट्रेस ने बताया फौजी 2 का अनुभव
दीपिका पादुकोण ने कल्कि फिल्म में प्रेगनेंसी के दौरान शूटिंग में हिस्सा लिया था, तो वही गौहर खान ने भी फौजी 2 शो के लिए प्रेगनेंसी के दौरान शूट किया और अब वह अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए नजर आई हैं।
- Written By: अनिल सिंह
गौहर खान प्रेग्नेंसी में कर चुकी हैं शूटिंग, एक्ट्रेस ने बताया फौजी 2 का अनुभव
प्रेगनेंसी के दौरान एक्ट्रेस के लिए शूटिंग में हिस्सा लेना आसान काम नहीं होता और वह भी कोई ऐसा प्रोजेक्ट जिसमें एक्शन की भरमार हो, एक्ट्रेस के लिए वह चुनौती और भी मुश्किल हो जाती है। दीपिका पादुकोण ने कल्कि में प्रेगनेंसी के दौरान कई एक्शन सीन शूट किए थे। तो वहीं अब गौहर खान ने भी फौजी 2 की शूटिंग के एक्सपीरियंस के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि जब वह फौजी 2 के लिए शूटिंग में हिस्सा ले रही थी, तो उन्होंने कई एक्शन सीन प्रेगनेंसी के दौरान शूट किए हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान गौहर खान ने बताया कि जब फौजी 2 की वह शूटिंग कर रही थी, वह उनके लिए उनकी लाइफ का अनोखा एक्सपीरियंस था। क्योंकि वह उस वक्त प्रेग्नेंट थी और उन्होंने सारे एपिसोड शूट किए। गौहर खान ने बताया कि वह 3 महीने की प्रेग्नेंट थी, जब शूटिंग की शुरुआत हुई थी, उन्होंने कहा कि फौजी 2 मेरे लिए हमेशा स्पेशल रहेगा, क्योंकि उस वक्त एक्शन स्टार मेरे पेट में था।
ये भी पढ़ें- राहुल देव ने भाई मुकुल देव की मौत पर किया हैरान करने वाला खुलासा, बोले- कोई टच में नहीं था
सम्बंधित ख़बरें
‘लूटेरा’ की भावनाएं, ‘खिलजी’ का खौफ और ‘धुरंधर’ का जोश, रणवीर सिंह के इन डायलॉग्स ने रचा बॉलीवुड में इतिहास
रणवीर सिंह का फैमिली अंदाज हुआ वायरल, कजिन की हल्दी में जमकर लगाए ठुमके, दुल्हन संग डांस का वीडियो छाया
रेमो डिसूजा और टाइगर श्रॉफ पहली बार करेंगे साथ काम, मुंबई में शुरू होगा एक्शन प्रोजेक्ट, जल्द होगा बड़ा ऐलान
Aamir Khan Wedding: 150 मेहमान, खाने का खास मेन्यू और घर पर होगा समारोह, शादी से जुड़ी नई डिटेल्स आईं सामने
गौहर खान ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि पर्दे पर फौजी की भूमिका निभाना बेहद कठिन काम होता है। किसी भी प्रोजेक्ट में सेना के अधिकारी का किरदार निभाना किसी भी एक्टर के लिए गर्व की बात होती है। इस काम की तुलना किसी के साथ नहीं की जा सकती। उस किरदार के ऊपर देश को बचाने की जिम्मेदारी होती है। वह हर खतरे से निपटने के लिए तैयार रहता है। इसके लिए एक्टर को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
गौहर खान के काम की अगर बात करें तो वह कई वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं वह एक समय में टीवी का जाना पहचाना चेहरा हुआ करती थी। उन्होंने रियलिटी शो का भी अनुभव लिया है। वह बिग बॉस सीजन 7 के विनर रह चुकी हैं। बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्म में वह नजर आई। इसके अलावा उन्होंने टीवी में ढेरों सीरियल में काम किया। गौहर खान दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।
