वेलेंटाइन डे पर तनीषा मुखर्जी हुईं इमोशनल, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर याद किए पुराने दिन
Tanishaa Mukerji Emotional Post: वेलेंटाइन डे पर तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपने खोए पालतू डॉग को याद करते हुए भावुक पोस्ट किया। फैंस को अभिनेत्री की संवेदनशीलता दिखाई।
- Written By: स्नेहा मौर्या
तनीषा मुखर्जी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Tanishaa Mukerji Valentine’s Day Post: बॉलीवुड अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी आज हर कोई जानता है। इसी बीच उन्होंने इस वेलेंटाइन डे पर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के दिल को छू लिया। जहां आम लोग अपने स्पेशल वन के लिए प्यार का इजहार कर रहे थे, वहीं तनिषा ने अपने पुराने प्यार, अपने पालतू डॉग को याद कर भावुक पोस्ट किया।
शनिवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उनका डॉग पिछले साल उनके जीवन से चला गया और उसके बिना जिंदगी वैसी नहीं रही। उन्होंने आगे कहा, “मेरे सच्चे प्यार के लिए, हैप्पी वेलेंटाइन डे। तुम पिछले साल मुझे छोड़कर चले गए थे, और तुम्हारे बिना जिंदगी अब वैसी नहीं लगती। मुझे इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया, जितना मैंने सोचा भी नहीं था। मेरा सबसे बड़ा प्यार।”
तनीषा मुखर्जी के पोस्ट ने जीता दिल
इस पोस्ट से साफ पता चलता है कि तनिषा का पालतू डॉग उनके लिए सिर्फ एक जानवर नहीं था, बल्कि परिवार का अहम हिस्सा और उनका भावनात्मक सहारा था। यह उनके फैंस को भी एहसास कराता है कि प्यार केवल इंसानों तक सीमित नहीं होता, बल्कि जानवरों के प्रति भी गहरा हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
तनीषा मुखर्जी इन दिनों काफी स्पिरिचुअल हो गई हैं। भले ही वह लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं, लेकिन अपनी स्पिरिचुअल यात्रा और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने फैंस के दिल में अपनी मौजूदगी बनाए रखी है। इससे पहले वे महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित शनि शिंगणापुर के दर्शन करने गई थीं और वहां की कुछ झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थीं।
फिल्मी करियर की बात करें तो तनिषा मुखर्जी की तुलना उनकी बहन काजोल से की जाती रही है। हालांकि काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबा और सफल करियर बनाया, वहीं तनिषा को ज्यादा बड़ी सफलता नहीं मिली। उन्होंने बिग बॉस 7 में भी हिस्सा लिया था।
ये भी पढ़ें- वैलेंटाइंस डे पर अनन्या पांडे ने रिलेशनशिप किया कंफर्म! इस मॉडल के लिए लिखी ये बात
आखिरी बार इस फिल्म में नजर आई थी एक्ट्रेस
तनीषा मुखर्जी आखिरी बार 2021 में रिलीज हुई फिल्म कोड नाम अब्दुल में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने रॉ एजेंट सलमा की भूमिका निभाई थी। इसके पहले वह 2016 की फिल्म अन्ना में पत्रकार के किरदार में दिखाई दी थीं। आज भी वेलेंटाइन डे पर उनके भावुक पोस्ट ने फैंस को उनके संवेदनशील और सच्चे प्यार की झलक दिखाई है।
