Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गायों की सींग में ब्रह्मांडीय ऊर्जा को सहेजने की शक्ति

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Nov 08, 2022 | 08:24 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
  • वैज्ञानिक परीक्षणों में खरी उतरी हैं विशेषताएं

देश में गायों को दैवीय स्वरुप और प्रकृति का उपकार माना जाता है। वैज्ञानिक तौर पर भी गायों को उनकी विशेषताओं के चलते एक अनूठी प्रजाति का दर्जा प्राप्त है। इसका कारण है कि कई परीक्षणों में गाय और इसकी विशेषताएं हर दफा खरी उतरी हैं। अमेरिकी कृषि विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘द काउ इज़ ए वंडरफुल लैबोरेटरी’ के अनुसार, तमाम मवेशियों और दुधारू पशुओं के बीच एकमात्र गाय ही है, जिसे प्रकृति ने 180 फीट (2160 इंच) लंबी आंत दी है। ऐसे में गाय जो कुछ भी खाती या पीती है, वह अंतिम छोर तक जाता है। गाय को सबसे कोमल और दयालु पशु माना जाता है। गाय तब तक दूध नहीं देती है, जब तक कि वह अपने बच्चे को दूध न पिला दे, लेकिन इस स्थिति में आप भैंस या जर्सी हॉलिस्टन से दूध आसानी से ले सकते हैं। ऐसे में यह कहना कहाँ गलत होगा कि यह पशु दुनिया को ममत्व और प्रेम की शक्ति का प्रतीक है।

बछड़े को जन्म देने के बाद 15 दिनों तक गाय के दूध में लैक्टोज़, वसा और पानी की मात्रा कम होने के साथ ही खनिज तत्वों की मात्रा प्रोटीन से भी अधिक होती है। इसमें एल्ब्यूमिन की दोगुनी, ग्लोब्युलिन की 12-15 गुना और एल्युमिनियम की 6 गुना अधिक मात्रा पाई जाती है। गाय के दूध में लगभग 87% पानी, 4% वसा, 4% प्रोटीन, 5% चीनी और 1 से 2% अन्य तत्व पाए जाते हैं। ‘कैरोटीन’ नाम का एक और पदार्थ है, जो भैंस की तुलना में गाय में दस गुना अधिक होता है। भैंस के दूध को गर्म करने पर उसके अधिकांश पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं, जबकि गाय के दूध के पोषक तत्व गर्म करने पर भी सुरक्षित रहते हैं। इसके अलावा, गाय के सींगों का पिरामिड जैसा आकार शक्तिशाली एंटीना की तरह ब्रह्मांडीय ऊर्जा को सहेजने का कार्य करता है।

‘कामधेनु’ का रूप 

विज्ञान द्वारा पूजी जाने वाली गाय की वंदना, वैदिक काल से की जा रही है। गाय को पृथ्वी का प्रतीक, कृपालु स्वभाव, पोषण करने वाली और बिना कुछ माँगे बहुत कुछ देने वाली कहा जाता है। सामाजिक कार्यकर्ता अतुल मलिकराम के अनुसार भारतीय पौराणिक कथाओं में, गाय को ‘कामधेनु’ के रूप में जाना जाता है, जिसका अर्थ है सभी इच्छाएँ पूरी करने वाली। गाय का यह नाम मनुष्य के साथ संबंध के रूप में बखूबी मेल खाता है। गाय, मनुष्य के लिए कई मायनों में गुणकारी है। इस सूची में सबसे पहले आता है गाय का दूध, जो कि वसा रहित मक्खन का उत्पादन करता है। प्रोटीन और कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत होने के साथ ही विटामिन बी 12 और आयोडीन सहित पोषक तत्व भी गाय के दूध में शामिल होते हैं, जो इसे बीमारियों के खिलाफ सबसे अच्छे प्राकृतिक उपचारों में से एक बनाते हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

Toaster Trailer 2026: एक टोस्टर ने बना दिया खूनी! राजकुमार राव का अजीबोगरीब अवतार देख चौंक जाएंगे आप

‘महाराष्ट्र में SIR से कटेंगे 2.9 करोड़ वोटर्स के नाम’, प्रकाश आंबेडकर का बड़ा दावा, चुनाव आयोग पर बोला हमला

किन लोगों पर रहती है शनिदेव की कृपा? कौन होता है शनि दोष का शिकार? जानिए

Pune Inner Ring Road Project की रफ्तार धीमी, जमीन अधिग्रहण बना बड़ी बाधा

कैंसर से बचाव करने में कारगर

औषधीय दृष्टि से गोमूत्र आयुर्वेद का खजाना है। इसमें ‘कार्बोलिक एसिड’ होता है, जो एंटी-बैक्टीरियल और ‘करक्यूमिन’ होता है। यह कैंसर से बचाव करने में कारगर है। इनके अलावा गोमूत्र में नाइट्रोजन, फॉस्फेट, यूरिक एसिड, पोटेशियम, सोडियम, लैक्टोज़, सल्फर, अमोनिया, नमक रहित विटामिन ए, वी, सी, डी, ई, एंजाइम आदि भरपूर होते हैं। कुल मिलाकर गोमूत्र में मुख्य रूप से 16 खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। साथ ही काली गायों के दूध में मौजूद खनिज क्षय रोग को ठीक कर सकते हैं। देशी गायों के गोबर-मूत्र के मिश्रण से प्रोपलीन ऑक्साइड बनता है, जो बारिश में मददगार है। इस मिश्रण से एथिलीन ऑक्साइड गैस निकलती है, जिसका प्रयोग ऑपरेशन थियेटर में किया जाता है। ऐसे हजारों उदाहरणों की सूची भरी पड़ी है, जो गाय को महान बनाते हैं। वैज्ञानिक तौर पर बेहद उपयोगी होने के साथ ही विनम्र स्वभाव की धनी गाय हिंदू धर्म के प्रवाह के कई उदाहरण पेश करती है। गाय गरिमा, शक्ति, धीरज, मातृत्व और निःस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। वेदों में भी गाय को महान बताया गया है। यही वजह है कि मानव के साथ ही साथ विज्ञान भी गाय को पूजता है।

Cows horn has the power to save cosmic energy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 08, 2022 | 08:23 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.