टोस्टर का ट्रेलर (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Toaster Trailer 2026: एक टोस्टर ने बना दिया खूनी! राजकुमार राव का अजीबोगरीब अवतार देख चौंक जाएंगे आप

Toaster का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें राजकुमार राव एक कंजूस इंसान के रोल में नजर आ रहे हैं। एक टोस्टर के पीछे उनकी अजीब कहानी दिखाई गई है। फिल्म 15 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

सोनाली झा

Rajkummar Rao Toaster Trailer Out: राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म टोस्टर का ट्रेलर 4 अप्रैल 2026 को रिलीज कर दिया गया है। करीब 1 मिनट 24 सेकंड के इस ट्रेलर ने आते ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। फिल्म का कॉन्सेप्ट बेहद अलग और दिलचस्प नजर आ रहा है, जिसमें कॉमेडी के साथ सस्पेंस का भी जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल रहा है।

टोस्टर के ट्रेलर में राजकुमार राव के किरदार रमाकांत को एक कंजूस और अजीबोगरीब सोच वाले इंसान के रूप में दिखाया गया है। राजकुमार राव एक-एक पैसे की बचत करने में विश्वास रखता है। टोस्टर की कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब शादी में दिया गया उसका टोस्टर खराब हो जाता है। उसे वापस पाने के चक्कर में रमाकांत ऐसी घटनाओं में फंस जाता है, जो उसे खतरनाक हालात तक पहुंचा देती हैं।

स्टार कास्ट ने बढ़ाया फिल्म का दम

इस फिल्म में फराह खान भी नजर आ रही हैं, जो अपने खास अंदाज से ट्रेलर में कॉमेडी का तड़का लगाती दिखती हैं। फराह खान के अलावा अर्चना पूरन सिंह, अभिषेक बनर्जी, सीमा पाहवा और जितेंद्र जोशी जैसे शानदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस दमदार स्टार कास्ट की वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। ट्रेलर को देखकर साफ है कि फिल्म दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ चौंकाने का भी काम करेगी।

निर्देशन और निर्माण की खास बात

टोस्टर का निर्देशन विवेक दास चौधरी ने किया है, जबकि इसे कम्पा फिल्म्स के बैनर तले उनकी पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि यह राजकुमार राव के प्रोडक्शन हाउस की पहली पेशकश है। राजकुमार राव की टोस्टर का प्रीमियर 15 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा। इससे पहले राजकुमार राव ‘स्त्री 2’ जैसी सुपरहिट फिल्म में नजर आ चुके हैं, जिससे इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है। कुल मिलाकर ‘टोस्टर’ एक ऐसी फिल्म लग रही है, जो साधारण सी चीज को असाधारण रीके से पेश करती है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां