-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Latest News »
- Chhagan Bhujbal Traget To Jarange Patil Said Protest In Mumbai But Stay Away From Obc Reservation
छगन भुजबल का जरांगे पाटिल को संदेश – आंदोलन नियम के अनुसार करें, पर ओबीसी आरक्षण से दूर रहें
- Written By: सोनाली चावरे
Nashik News: छगन भुजबल ने मनोज जरांगे पाटिल के आंदोलन पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आंदोलन नियमों के अनुसार करें, लेकिन ओबीसी आरक्षण से दूर रहें।

छगन भुजबल, मनोज जरांगे पाटिल (pic credit; social media)
Chhagan Bhujbal traget to Jarange Patil: मराठा समुदाय को आरक्षण देने की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है। उन्होंने आने वाले गणेशोत्सव के दौरान मुंबई में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
जरांगे पाटिल ने कहा है कि वह 29 अगस्त को मुंबई पहुंचेंगे और उन्हें कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह मुंबई नहीं छोड़ेंगे। इस पर अब राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
छगन भुजबल ने कहा कि उन्हें कौन रोक रहा है? आंदोलन जालना में करें या अंतरवाली सराटी में, मुंबई में करें या दिल्ली में। लेकिन आंदोलन नियमों के अनुसार करें। संविधान ने जो अधिकार दिए हैं, उनका उपयोग करें। भूख हड़ताल करें, भाषण दें, लेकिन नियमों के दायरे में रहकर। किसी को नीचा दिखाने की कोशिश न करें। उन्होंने आगे कहा, “मराठा समुदाय को जितना आरक्षण दिया जा सकता था, दिया गया है और क्या चाहिए? अगर कोई दूसरे समुदायों में जाएगा, तो कोई बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर कोई ओबीसी समुदाय में घुसपैठ करने की कोशिश करेगा, तो हम चुप नहीं बैठेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
छत्रपति संभाजीनगर: फर्जी दस्तावेजों से 17 गुंठा जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, एडवोकेट से धोखाधड़ी में 18 पर FIR
कोकणवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सावंतवाड़ी स्टेशन पर ठहराव के साथ गणेशोत्सव के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
NEET धांधली के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, वर्धा में हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार को दिया अल्टीमेटम
सुरज चव्हाण की नियुक्ति पर भुजबल का बयान
जब सुरज चव्हाण की नियुक्ति के बारे में पूछा गया, तो छगन भुजबल ने कहा कि उनके सामने सुरज चव्हाण को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कई सालों तक पार्टी के लिए काम किया है और अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि किसी गलती की वजह से किसी को महत्वपूर्ण पद से हटाना या उसे स्थायी रूप से दूर रखना सही नहीं है।
कहीं भी ध्वजारोहण करें, हमारा झंडा एक ही है
15 अगस्त के ध्वजारोहण के लिए राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रियों की एक सूची जारी की थी। इस सूची के अनुसार, नाशिक में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी गिरीश महाजन को और गोंदिया में भुजबल को दी गई थी। लेकिन भुजबल नाशिक में ही ध्वजारोहण करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने नाशिक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में ध्वजारोहण किया।
इस बारे में पूछे जाने पर छगन भुजबल ने कहा, ठीक है, मैंने कई सालों तक नासिक में ध्वजारोहण किया है। मेरे लिए दूसरी जगह जाना संभव नहीं होता। ध्वजारोहण कहीं भी करें, हमारा झंडा एक ही है। हमें बस वंदन करना है। उन्होंने कहा कि इससे महत्व कम नहीं होता। अगर झोपड़ी पर भी झंडा लगाया जाए, तो वह खुशी की बात है। अब आप ये विषय बंद करें।
Chhagan bhujbal traget to jarange patil said protest in mumbai but stay away from obc reservation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सफलता की नई उड़ान पर कृति सेनन, बैक-टू-बैक उपलब्धियों के बीच मना रहीं सबसे खास दिन
Jul 26, 2026 | 07:00 AMचीन पर टूटा टाइफून नोल का कहर, 3 लाख से अधिक लोगों को छोड़ना पड़ा घर; सैकड़ों उड़ानें रद्द
Jul 26, 2026 | 06:59 AMनागपुर में थमी बारिश, 24 घंटे में 5.4 डिग्री चढ़ा पारा; उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
Jul 26, 2026 | 06:58 AMSelf-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Jul 26, 2026 | 06:49 AMWeather Update: IMD का बड़ा अलर्ट; दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में मौसम बदला, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश
Jul 26, 2026 | 06:33 AMWeekly Transit: 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, जानें 26 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्रहों का असर
Jul 26, 2026 | 06:30 AMLIVEआज की ताजा खबर 26 जुलाई LIVE: बेहतर मौसम के बीच अमरनाथ यात्रा का 19वां जत्था रवाना
Jul 26, 2026 | 06:25 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














