Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विशालगढ़ किले में जानवरों की कुर्बानी की अर्जी, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

विशालगढ़ किले को एक संरक्षित स्मारक बताते हुए इसके परिसर में जानवरों की कुर्बानी पर रोक लगा दी थी। बकरीद त्योहार को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Jun 04, 2025 | 09:08 AM

विशालगढ़ किले में जानवरों की कुर्बानी की अर्जी

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार (3 जून) को बकरीद त्योहार के अलावा महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के विशालगढ़ किले में स्थित दरगाह पर आयोजित उर्स के मौके पर पशुओं की बलि (कुर्बानी) देने को अनुमति दे दी। किला एक संरक्षित स्मारक है, जिसका हवाला देते हुए अधिकारियों ने परिसर में जानवरों और पक्षियों की बलि देने पर रोक लगा दी थी।

हजरत पीर मलिक रेहान दरगाह न्यास की अर्जी पर फैसला

न्यायमूर्ति नीला गोखले और न्यायमूर्ति फिरदौस पूनीवाला की अवकाशकालीन पीठ ने हजरत पीर मलिक रेहान दरगाह न्यास की एक अर्जी पर सुनवाई की, जिसमें जानवरों की बलि (कुर्बानी) देने की अनुमति मांगी गई थी। पीठ ने 7 जून को मनाए जाने वाले बकरीद के त्योहार और विशालगढ़ किले में स्थित दरगाह पर आठ से 12 जून तक आयोजित होने वाले चार-दिवसीय उर्स (मेला) के दौरान पशुओं की बलि देने की अनुमति दे दी। अदालत ने कहा कि यह आदेश न केवल दरगाह न्यास पर लागू होगा, बल्कि अन्य श्रद्धालुओं पर भी लागू होगा।

सम्बंधित ख़बरें

किसानों के लिए अलर्ट: कर्जमाफी से वंचित रह सकते हैं 8,079 किसान, 15 फरवरी आखिरी मौका

नासिक में बजट विश्लेषण: बजट 2026-27 से रक्षा उद्योग को रफ्तार, आत्मनिर्भर भारत मजबूत

मेडिकल शिक्षा को मिलेगी नई दिशा: घाटी में ऑर्गन एग्जीबिशन, छात्रों को मिला प्रत्यक्ष चिकित्सा अनुभव

नशे के नेटवर्क पर प्रहार, ड्रग माफिया पर डबल अटैक; गिरफ्तारी के बाद अब बुलडोजर कार्रवाई

मांस को तीर्थयात्रियों-ग्रामीणों में बांटा जाता है

पुरातत्व विभाग के उपनिदेशक ने महाराष्ट्र प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल एवं अवशेष अधिनियम का हवाला देते हुए किले में पशु बलि पर रोक लगा दी थी। लेकिन न्यास ने दलील दी कि बलि एक ‘पुरानी प्रथा’ है, जो किले से 1.4 किलोमीटर दूर निजी भूमि पर दी जाती है और मांस को तीर्थयात्रियों और आसपास के ग्रामीणों में वितरित किया जाता है।

कब है बकरीद?

देशभर में इस साल 7 जून को बकरीद मनाया जाएगा। इस त्योहार के मौके पर मुस्लिम समाज के लोग जानवरों की कुर्बानी देते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, बकरीद जिल हिज्ज महीने की 10 तारीख को मनाई जाती है। भारत में चांद देखे जाने के बाद 7 जून को बकरीद का ऐलान किया गया था। मुसलमान बकरीद पर कुर्बानी देकर अल्लाह के प्रति अपने समर्पण को प्रकट करते हैं। अपने सामर्थ के हिसाब से मुस्लिम समाज के लोग जानवरों की कुर्बानी देते हैं और मांस को एक दूसरे में बांटते भी हैं।

Bombay high court approves plea for animal sacrifice at kolhapur vishalgad fort bakrid 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2025 | 08:49 AM

Topics:  

  • Bakrid
  • Bombay High Court
  • Kolhapur
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.