Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आएंगे आप दो टांग पर मगर जाएंगे स्ट्रेचर पर… वारिस पठान का नितेश राणे को चैलेंज

Waris Pathan News: AIMIM के नेता वारिस पठान ने नितेश राणे के बयान को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा किआ जा बेटा मस्जिद के अंदर, आएंगे आप दो टांग पर मगर जाएंगे स्ट्रेचर पर।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jul 16, 2025 | 06:14 PM

AIMIM के नेता वारिस पठान, मंत्री नितेश राणे (pic credit;social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Politics: AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान के बोल बिगड़ गए। उन्होंने नितेश राणे पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र के अंदर बीजेपी में कुछ ऐसे लोग हैं जो धर्म और भाषा के नाम पर नफरत और अराजकता फैला रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की जवाबदारी बनती है कि ऐसे लोगों को रोके। ये वही इंसान है, जिसने मुसलमानों के खिलाफ इतने गलत अल्फाज बोले है कि हम मस्जिदों में घुस-घुसकर मारेंगे।

वारिस पठान ने आगे कहा, तब भी हमने चैलेंज किया था कि आ जा बेटा मस्जिद के अंदर। आएंगे आप दो टांग पर मगर जाएंगे स्ट्रेचर पर। इस तरह से मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलना, उसके लिए तो उनको रिवॉर्ड मिल चुका है। उसी के लिए उन्हें मिनिस्टर बना दिया गया है। अब आकर ये बोलना कि मदरस के अंदर ये पढ़ाओ, ये पढ़ाओ। भाई आप कौन होते हो बोलने वाले? संविधान ने सबको इजाजत दी है, अपना अपना धर्म प्रैक्टिस करने की।

AIMIM नेता ने कहा भारत में हर भाषा का सम्मान जरूरी

सम्बंधित ख़बरें

ये लोग बार-बार भगवान राम का…कांग्रेस पर क्यों भड़क गए तेज प्रताप यादव, VIDEO में समझें पूरा माजरा

छोटे दलों को मिटाने की हो रही साजिश, संघ-भाजपा पर प्रकाश आंबेडकर का प्रहार

‘मोहन बैंगन…ईस्ट बैंगन’ खेल मंत्री मंडाविया की फिसल गई जुबान, VIDEO पोस्ट कर TMC ने मचाया बवाल

‘नरेंद्र’ हुए ‘सरेंडर’ का नारा राहुल ने फिर दोहराया, दादी की दिलेरी याद दिला PM मोदी पर कसा तंज

न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में AIMIM नेता ने कहा कि भाषा की जहां तक बात है तो हर इंसान सब भाषा का सम्मान करता ही है न। हम भारतीय लोग हैं। भारत में सभी भाषा का सम्मान होता है। तमाम जाति-धर्म का सम्मान करना, सबका फर्ज है. मदरसे के अंदर ये मिलता है वो मिलता है, आप क्या कहना चाहते हो? इतना झूठ और नफरत फैलाने का अधिकार आपको किसने दिया है? चुनाव के पहले ये सब स्टंटबाजी हो रही है।

Mumbai, Maharashtra: On Minister Nitesh Rane’s statement that Marathi should be taught in madrasas, AIMIM leader Waris Pathan says, “In Maharashtra, some BJP leaders are spreading hatred in the name of religion and language, creating unrest. It is the responsibility of the Chief… pic.twitter.com/NLZ9K9ZcMD — IANS (@ians_india) July 15, 2025

यह भी पढ़ें- महज 25 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूत…भारतीय सेना के जबरदस्त कारनामे से गदगद हुए वारिस पठान, महिला कर्नल को किया सैल्यूट

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस क्यों चुप्पी साधे हुए है?

AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि हमको अफसोस इस बात का हो रहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस क्यों चुप बैठे हैं? क्यों ऐसे लोगों को वो रोकते नहीं हैं, जो आए दिन मुसलमानों के खिलाफ नफरत घोल रहे हैं? इन लोगों को रोकना चाहिए। राज्य के अंदर शांति रखनी है। ये लोग तो अराजकता फैला रहे हैं पूरी तरह से, पूरी तरह से नफरत फैलाने की बात हो रही है। हम तो चाहेंगे कि बीजेपी ऐसे लोगों की जुबान पर लगाम लगाए ताकि महाराष्ट्र के अंदर वातावरण बना रहे।

Aimim leader waris pathan challenges nitesh rane

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2025 | 11:54 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Nitesh Rane
  • Waris Pathan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.