59 साल की उम्र के पड़ाव में इन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे एक्टर सलमान खान, चलना-फिरना भी हो जाता है दूभर
कम लोग ही जानते होंगे की उम्र के इस पड़ाव में एक्टर सलमान खान कई गंभीर बीमारियों से गुजर रहे है। इसका खुलासा उन्होंने द कपिल शर्मा शो पर किया था।
- Written By: दीपिका पाल
इन गंभीर बीमारियों के शिकार है एक्टर सलमान खान (सौ. सोशल मीडिया)
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी फिल्मों को लेकर जहां पर चर्चा में रहते है तो वहीं पर वे फिटनेस को लेकर भी उतने ही सजग है। 59 साल की उम्र में एक्टर सलमान खान कई फिल्में कर रहे है जो उनकी एनर्जी को बताता है। लेकिन कम लोग ही जानते होंगे की उम्र के इस पड़ाव में एक्टर सलमान खान कई गंभीर बीमारियों से गुजर रहे है। इसका खुलासा उन्होंने द कपिल शर्मा शो पर किया था। एक्टर जितने फिट नजर आते है उतना ही उनके लिए अब सेहत के साथ जीना मुश्किल हो जाता है। उन्हें बीमारी की वजह से चलना-फिरना आसानी से नहीं होता है।
Brain Aneurysm नामक बीमारी के है शिकार
आपको बताते चलें कि, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया, ब्रेन एन्यूरिज्म और एवी मालफॉर्मेशन जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इसमें सबसे गंभीर बीमारी Brain Aneurysm है जो उनके दिमाग पर असर करता है। इस बीमारी की स्थिति में दिमाग के ब्लड वेसेल्स में ब्लड फ्लो का दबाव बढ़ने लगता है। इसकी वजह से ब्रेन एन्यूरिज्म का आकार बढ़ सकता है। अगर ये फट जाए तो दिमाग में ब्लीडिंग होने लगती है। इसे हम hemorrhagic stroke कहते हैं। कई मामलों में इस बीमारी में मौत की स्थिति भी बन जाती है। इसके लिए तुरंत इलाज की जरूरत होती है।
क्या हैं इस बीमारी के लक्षण
जैसा कि, बीमारी से समझ ली जाए यह गंभीर बीमारी होती है तो वहीं पर इसके लक्षण भी होते है। इसके लक्षण लंबे समय तक नजर नहीं आते हैं, इसलिए इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। लक्षण कुछ इस प्रकार हैं –
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना
महायुति सरकार का बड़ा फैसला: NHM के 15,010 संविदा कर्मचारियों का समायोजन, 1,153 करोड़ का वार्षिक बजट मंजूर
अचानक और बहुत तेज सिरदर्द होना
आंखों के पीछे दर्द या दबाव महसूस होना
डबल विजन
कई मामलों में विजन लॉस
गर्दन में अकड़न
मतली या उल्टी
बेहोशी आना
दौरे पड़ना
40-60 साल के लोगों को होता है खतरा
आपको बताते चलें कि, इस बीमारी का खतरा अक्सर उन लोगों को होता है जो इस बीमारी से प्रभावित रहे हैं। स्मोक और ज्यादा शराब पीने वालों को भी इसका ज्यादा खतरा होता है। अगर आपकी फैमिली हिस्ट्री रही है तो संभव है कि आपको भी ये बीमारी जकड़ सकती है। इस बीमारी का इलाज समय रहते करना चाहिए ताकि नुकसान नहीं उठाना पड़े।
