धनबाद स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी की छत पर चढ़ दौड़ने लगा युवक, देर तक चला हंगामा
Dhavbad News: धनबाद स्टेशन पर एक युवक मालगाड़ी की छत पर चढ़कर दौड़ने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेन को रोका और युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।
- Written By: अर्पित शुक्ला
धनबाद स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी की छत पर चढ़ दौड़ने लगा युवक, देर तक चला हंगामा
Dhanbad News: धनबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर एक युवक अचानक मालगाड़ी के कंटेनर पर चढ़ गया और हाईटेंशन ओवरहेड तारों के नीचे दौड़ने लगा। युवक की हरकतों को देखते हुए रेल प्रशासन ने तत्काल ओवरहेड तारों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद उसे नीचे उतारने में भारी मशक्कत करनी पड़ी और इस वजह से ट्रेनों का आवागमन भी बाधित हुआ।
करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में जवानों और रेलकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर युवक को नीचे उतारा। इस दौरान युवक ने बचाव दल के साथ हाथापाई भी की, जिससे कई कर्मियों को चेहरे और शरीर पर चोटें आईं। अधिकारियों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था और नशे की हालत में था। घटना के कारण स्टेशन पर रेल यातायात भी प्रभावित हुआ।
स्टेशन पर खड़ी जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को ओवरहेड बिजली बंद रहने की वजह से आधे घंटे से अधिक समय तक रोकना पड़ा। ओएचई लाइन बहाल होने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका।
सम्बंधित ख़बरें
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
इम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
देर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि युवक लगातार उग्र व्यवहार कर रहा था और नीचे उतारने की कोशिश कर रही टीम पर चप्पल से हमला करने की भी कोशिश की। अगर समय रहते ओवरहेड तारों की बिजली नहीं काटी जाती तो 25,000 वोल्ट की लाइन के संपर्क में आने से उसकी जान भी जा सकती थी।
यह भी पढ़ें- Bihar News: बालू माफिया ने पहले पीटा फिर स्कॉर्पियो से रौंदा, एक पुलिसवाले ने तोड़ा दम, दूसरा जख्मी
घटना के बाद लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया है। लोगों ने कहा कि स्टेशन परिसर में असामाजिक या मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्तियों के प्रवेश पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत है, ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो। युवक को रेस्क्यू के बाद चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। -एजेंसी इनपुट के साथ
