-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jharkhand »
- Veteran Leaders Attend Cm Swearing In Ceremony Hemant Become Soren 2 Point 0 On November 28
झारखंड : सीएम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ये दिग्गज नेता, 28 नवंबर को हेमंत बनेंगे सोरेन 2.0
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के शीर्ष नेता 28 नवंबर को हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। इस बात की जानकारी सोमवार 25 नवंबर को कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दी है।

हेमंत सोरेन (डिजाइन फोटो)
रांची : कांग्रेस के राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव सहित इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के शीर्ष नेता 28 नवंबर को हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। इस बात की जानकारी सोमवार 25 नवंबर को कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दी है।
हेमंत सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत गठबंधन ने बीते शनिवार 23 नवंबर को झारखंड में शानदार वापसी करते हुए 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल कर ली, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को महज 24 सीटें ही मिल सकीं।
शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए इंडिया ब्लॉक के सभी शीर्ष नेताओं को भेजा जा रहा आमंत्रण
सोरेन ने बरहेट सीट से भारतीय जनता पार्टी के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हराया है। कांग्रेस नेता ने मीडिया एजंसी को बताया, “28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इंडिया ब्लॉक के सभी शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। इस समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और राजद नेता तेजस्वी यादव के शामिल होने की संभावना है।” जहां तक मंत्री पद की बात है, पूरी संभावना है कि हर चार सीट जीतने पर एक मंत्री पद की प्रारंभिक योजना के अनुसार, कांग्रेस से चार मंत्री हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी तापमान, NDA और INDIA गठबंधन में ‘बाड़ेबंदी’ तेज
Jharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक
झारखंड में INDIA गठबंधन टूटने से बचा! राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी ड्रामा खत्म, कैसे माने हेमंत सोरेन?
झारखंड में भाजपा का ‘महिला कार्ड’: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन को पत्र, क्या बदलेगा राज्य का सियासी समीकरण?
इस बार के विधानसभा चुनाव में झामुमो की हुई है शानदार वापसी
झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं, जो पार्टी के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। कांग्रेस को 16 सीटें मिलीं, राजद को चार और भाकपा (माले) को दो सीटें मिलीं। समझौते के अनुसार, राजद को एक मंत्री पद दिया जा सकता है। सोरेन ने बीते रविवार 24 नवंबर को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले राज्य में इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुना था। सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दिया।
28 नवंबर को हेमंत बनेंगे सोरेन 2.0
28 नवंबर को शपथ ग्रहण होने तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे। गंगवार से मुलाकात के बाद सोरेन ने संवाददाताओं को बताया था, “मैं राज्यपाल से मिला। हमने सरकार बनाने का दावा पेश किया और गठबंधन सहयोगियों का समर्थन पत्र उन्हें सौंपा। उन्होंने हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को होगा।” सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, जिसे 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग करके बनाया गया था। वे चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राज्य विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 सीटों का है।
झारखंड की खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
Veteran leaders attend cm swearing in ceremony hemant become soren 2 point 0 on november 28
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














