Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘खोखली घोषणाएं कर रहे हेमंत सोरेन’ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के सीएम को लिया आड़े हाथ

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत में गर्माहट है। जहां बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अब चुनाव नजदीक आते ही झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन खोखली घोषणाएं कर रहे है

  • By शुभम पाठक
Updated On: Sep 09, 2024 | 12:01 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

रांची: झारखंड में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने है। राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज है। किसी भी दिन झारखंड चुनाव की तारीख घोषित होने वाली है इस बात को मद्देनजर रखते हुए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन लगातार रूप से झारखंड की जनता के लिए कुछ नई-नई घोषणाएं कर रहे है। सीएम हेमंत सोरेन की इस घोषणाओं पर भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार पर बड़ा कटाक्ष किया।

भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब चुनाव नजदीक हैं और 5 साल में कुछ नहीं करने वाली गठबंधन सरकार अब चुनाव नजदीक आते ही खोखली घोषणाएं कर रही है।

ये भी पढ़ें:-हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जानें किसको कहा से मिला मौका

चौहान ने सोरेन सरकार पर लगाए आरोप

बीजेपी दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने कोई वादे पूरे नहीं हुए। 5 साल तक कोई नौकरी नहीं दी गई। पेपर लीक जैसी घटनाएं होती रहीं। लेकिन अब जब चुनाव आ गए हैं तो ताबड़तोड़ घोषणाएं की जा रही हैं।

चौहान ने कहा कि भर्तियां, सिपाहियों की भर्ती, लेकिन उन्होंने यह भी नहीं देखा कि वे किस सीजन में भर्ती कर रहे हैं। उन्हें पता था कि भर्तियां पूरी नहीं होंगी। यह भर्ती युवाओं को रोजगार देने के लिए नहीं है। भर्ती का नाटक वोट के लिए किया जा रहा है। अव्यवस्था का आलम यह था कि पीने का पानी नहीं था, छाया नहीं थी, बीमार होने पर इलाज की व्यवस्था नहीं थी और इसी वजह से 16 नौजवानों की जान चली गई।

युवाओं को नहीं मिल रही नौकरी

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे युवा साथी नौकरी नहीं पा सके और तड़प-तड़प कर इस दुनिया से चले गए। यह दुर्घटना नहीं, हत्या है। यह ऐसा अपराध है जिसे जनता माफ नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और गठबंधन के दावे काम नहीं आएंगे। लोग भयंकर भ्रष्टाचार को भूले नहीं हैं। आज भी भ्रष्टाचार झारखंड को तबाह और बर्बाद कर रहा है।

ये भी पढ़ें:-हरियाणा विधानसभा चुनाव: प्रचार-प्रसार के बीच सीएम नायब सिंह सैनी की दहाड़, कांग्रेस पर साधा चौतरफा निशाना

इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। भारतीय जनता पार्टी उनके झूठे और खोखले वादों, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था, माताओं-बहनों का अपमान, अवैध घुसपैठ, बदलती जनसांख्यिकी जैसे मुद्दों को लेकर यात्रा के रूप में लोगों के बीच जाएगी।

Union minister shivraj singh chouhan slammed jharkhand cm hemant soren

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2024 | 12:01 AM

Topics:  

  • Hemant Soren
  • Jharkhand
  • Shivraj Singh Chouhan

सम्बंधित ख़बरें

1

राम से प्यार…तो महात्मा गांधी से नफरत क्यों? MGNAREGA का नाम होगा VBGRAM G, मच गया नया सियासी बवाल

2

ईशान किशन और रजत पाटीदार की टीमों के बीच हुआ कांटे की टक्कर, देखें दिल थाम देने वाला आखिरी ओवर

3

जन्म लेने के अगले दिन ही बच्चे को 5 लाख में बेचा, झारखंड पुलिस ने किया रेस्क्यू

4

BJP अध्यक्ष बनने वाले हैं शिवराज सिंह चौहान? Z+ सिक्योरिटी मिलते ही सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.