Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रांची में RSS दफ्तर में पेट्रोल बम हमले पर भड़के BJP नेता, बोले- कार्यालय में 18 प्रचारक थे, देखें VIDEO

Ranchi RSS Office Petrol Bomb Attack: झारखंड के रांची में आरएसएस ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। बीजेपी नेताओं संजय सेठ और बाबूलाल मरांडी ने इसे बड़ी साजिश बताया और पुलिस प्रशासन की आलोचना की।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 17, 2026 | 12:20 PM

रांची में आरएसएस दफ्तर पर हमला (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sanjay Seth RSS Office Statement: झारखंड में रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला किया गया। दो हमलावरों ने आरएसएस कार्यालय को लक्ष्य कर दो पेट्रोल बम फेंके और क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की।

हालांकि, आरोपियों के बम कार्यालय परिसर तक नहीं पहुंच सके। इस घटना में किसी के तरह का नुकसान होने की जानकारी सामने नहीं आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है और रांची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

भाजपा नेता संजय सेठ भड़के

इस घटना को लेकर पक्ष-विपक्ष सामने आ गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता संजय सेठ ने कहा, “संघ के दफ्तर पर हमला हुआ है। संघ का दफ्तर हमारी मां के समान है। रात 12:36 बजे, दो युवकों ने संघ के दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंके। यह एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। हमने DC से बात की है। सीनियर SP हमारे कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। हमने संघ के दफ्तर के पास पुलिस पिकेट लगाने का अनुरोध किया है।”

सम्बंधित ख़बरें

आंगनवाड़ियों के जरिए बच्चों के भविष्य को संवारने का अभियान शुरू, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ली जिम्मेदारी

एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर, शिवसेना का BJP में होगा विलय! सनसनीखेज ट्वीट से मचा हड़कंप

संगम नगरी में विधानसभा चुनाव की बढ़ने लगी सरगर्मी; BJP विधायक ने माफिया विरोधी अभियान को बनाया चुनावी मुद्दा

ठाणे में गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को राहत देने की मांग, MBMC में किराया माफी या एकमुश्त शुल्क का प्रस्ताव

#WATCH | Ranchi, Jharkhand | Union MoS and BJP leader Sanjay Seth says, “An attack on the Sangh office. The Sangh office is our mother. At 1236 am, two youths throw petrol bombs at the Sangh office. It indicates towards a big conspiracy. We have spoken to the DC. The senior SP is… pic.twitter.com/VH3LfqkmlK — ANI (@ANI) June 17, 2026

संजय सेठ ने कहा कि कार्यालय में 18 प्रचारक थे। अगर आग फैलती और गाड़ियां चपेट में आतीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। यह दुस्साहस ऐसे समय हुआ, जब गर्मी का समय है और फुटबॉल मैच चल रहे हैं। कार्यालय के आसपास लोग मैच देख रहे होते हैं। उन्होंने कहा कि हमलावर एक और गाड़ी से आए। उन्होंने जिस तरह से हमला किया, वह बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज

#WATCH | CCTV visuals show two youth hurling petrol bombs at RSS office in Ranchi, Jharkhand. The attack happened at 1238 hours. (Visuals source: RSS office) pic.twitter.com/OCJlf4J029 — ANI (@ANI) June 17, 2026


उन्होंने बताया कि डीजीपी और डिप्टी कमिश्नर से बात की गई है। उनसे कहा गया कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द तथ्यों को सामने रखा जाए। संजय सेठ ने आगे कहा, “यह कोई साधारण घटना नहीं है। अगर आग फैलती तो मामला अशांत हो जाता। हालांकि, हम किसी भी कीमत पर रांची को अशांत नहीं होने देंगे।”

बाबूलाल मरांडी ने की डीसी से बात

#WATCH | Jharkhand | Petrol bombs thrown at RSS office in Ranchi Leader of the Opposition in Jharkhand Assembly, Babulal Marandi says, “At around am, two men threw petrol bombs at the RSS office. They came by car with motorbikes accompanying them. This is a serious matter… pic.twitter.com/OwPRd25V57 — ANI (@ANI) June 17, 2026

यह भी पढ़ें – मोहर्रम पर CM योगी का बड़ा फैसला! हथियार, ताजिये और कानफोड़ू DJ पर लगाई लगाम, जारी की नई गाइडलाइन

इस मामले को लेकर झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा, “दो लोगों ने RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंके। वे कार से आए थे और उनके साथ कुछ लोग मोटरसाइकिल पर भी थे। यह एक गंभीर मामला है क्योंकि यह किसी बड़ी घटना की तैयारी थी। हमने इस बारे में DC से बात की है।”

रांची शहर में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम फेंके जाने के मामले में, डिप्टी SP (सिटी) KV रमन ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो बोतलें मिली हैं। FSL उनकी जांच कर रही है। साइबर DSP और पुलिस के दूसरे अधिकारियों को इस मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस कमिश्नर की अगुवाई में एक टीम बनाई गई है। CCTV फुटेज की जांच से हमें कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली है।

Ranchi rss office petrol bomb attack jharkhand bjp sanjay seth babulal marandi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2026 | 12:19 PM

Topics:  

  • BJP
  • Jharkhand
  • Jharkhand News
  • RSS

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.