Ranchi Monkey Drinks Alcohol: झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके से एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को ब्लॉक चौक स्थित एक वाइन शॉप में अचानक एक बंदरिया घुस आई, जिसने दुकान के अंदर पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। जब दुकानदार ने उसे भगाने की कोशिश की तो बंदरिया ने उसे काट लिया, जिसके डर से दुकानदार बाहर भाग खड़ा हुआ।
दुकान पर कब्जा जमाने के बाद बंदरिया ने वहां रखी शराब की एक बोतल उठाई और शराब पी गई। शराब के नशे में धुत होकर बंदरिया दुकान के अंदर ही आराम से सो गई। इस अनोखी घटना की खबर आग की तरह फैलते ही वाइन शॉप के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग की रेस्क्यू टीम को दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर बंदरिया को सुरक्षित बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि एक बंदरिया अचानक वाइन शॉप के अंदर पहुंच गई। उसे देखकर दुकान में मौजूद लोग हैरान रह गए। दुकानदार ने जब उसे बाहर निकालने की कोशिश की तो बंदरिया ने कथित तौर पर उसे काट लिया, जिसके बाद लोग दुकान से बाहर निकल गए। इसके बाद बंदरिया ने शराब की दुकान में रखी शराब की एक बोतल पी ली और वहीं पर लेटकर सो गई।
बंदरिया के शराब पीकर दुकान में सोने की खबर इलाके में तेजी से फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोग इस अजीबोगरीब घटना को देखने के लिए दुकान के आसपास जमा हो गए। घटना से जुड़े फोटो और वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
बंदरिया के दुकान के अंदर सोने की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम मौके पर पहुंची और बंदरिया को सुरक्षित तरीके से दुकान से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की।
टीम का उद्देश्य उसे बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना था। घटना के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।