- Hindi News »
- Jharkhand »
- Prime Minister Narendra Modi Expressed Grief Over The Deoghar Road Accident
PM मोदी ने देवघर सड़क हादसे पर जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
Deoghar Road Accident: देवघर में हुए भीषण सड़क हादसे में बस चालक समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतक के परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
- Written By: पूजा सिंह

पीएम नरेंद्र मोदी (सौजन्य सोशल मीडिया)
Pm On Deoghar Road Accident: झारखंड के देवघर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस चालक समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल है। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीषण सड़क हादसे पर दुख जताते हुए मृतक के परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से यह जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर की दुर्घटना पर कहा, “झारखंड के देवघर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति दे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
झारखंड के देवघर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति दे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं: PM… — PMO India (@PMOIndia) July 29, 2025
राज्यपाल संतोष गंगवार ने जताया शोक
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “देवघर से बासुकीनाथ जा रही कांवरियों की बस दुर्घटना में कई श्रद्धालुओं के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं तथा बाबा भोलेनाथ से घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
बाइक पर स्टंट और वीडियो बनाने के चक्कर में 3 सगे भाइयों की मौत, खौफनाक VIDEO देख कांप जाएगी रूह
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
तमिलनाडु की पहाड़ियों में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी वैन; केरल के 9 शिक्षकों की दर्दनाक मौत
फोन पास होता तो बच जाती जान! बाइक से 85 फीट दूर खाई में गिरे नागपुर के 2 छात्र, तड़प-तड़प कर हुई मौत
पूर्व CM ने जताया दुख
इनके साथ ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे अत्यंत व्यथित करने वाली घटना बताया है। उन्होंने मांग की कि जिला प्रशासन दुर्घटना में घायल सभी श्रद्धालुओं के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करे। एक पोस्ट में बाबूलाल मरांडी ने आगे लिखा, “बाबा बैद्यनाथ दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।”
(एजेंसी इनपुट के साथा)
Prime minister narendra modi expressed grief over the deoghar road accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Delhi News: दिल्ली HC के ट्रेनी अधिवक्ता ने की आत्महत्या, 5-स्टार होटल की 15वीं मंजिल से लगाई छलांग
Apr 20, 2026 | 05:41 PM“न करार, न उल्लंघन…” मुजरबानी ने PSL बैन को बताया गलत, तो पाकिस्तान बोर्ड ने भी कर दिया पलटवार
Apr 20, 2026 | 05:40 PMअनिल अंबानी की कंपनी RCom पर CBI का एक्शन, दो दिग्गज अधिकारी गिरफ्तार, बैंक फ्रॉड लगा आरोप
Apr 20, 2026 | 05:38 PMअब मुंबई में फकीर बाबा का घिनौना कांड, महिलाओं को बेहोश करके करता था यौन शोषण, कांदिवली से गिरफ्तार
Apr 20, 2026 | 05:33 PMMoney Growth Tips:पैसों की तंगी दूर करना चाहते हैं? बस इन बातों का कर लें पालन, फिर देखिए चमत्कार!
Apr 20, 2026 | 05:29 PMKiran Powar बने असम टीम के नए मुख्य कोच, रणजी ट्रॉफी 2026-27 सत्र से संभालेंगे जिम्मेदारी
Apr 20, 2026 | 05:24 PMश्रेयस अय्यर की वापसी का मास्टरप्लान! दिग्गज खिलाड़ी ने बताया टीम इंडिया में एंट्री का गजब फॉर्मूला
Apr 20, 2026 | 05:21 PMवीडियो गैलरी

NGO की आड़ में धर्मांतरण और शोषण का गंदा खेल, नासिक के बाद अब नागपुर में हड़कंप, Video से जानिए पूरा मामला
Apr 20, 2026 | 04:34 PM
सरकार की नीयत में खोट, अखिलेश यादव ने आरक्षण बिल को बताया BJP का चुनावी स्टंट, PM मोदी से पूछे कड़े सवाल
Apr 20, 2026 | 01:51 PM
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM













