Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

JPSC-JSSC विवाद पर सरकार का बड़ा कदम! सुझावों के लिए जारी की नई ईमेल आईडी, मांगों को बताया जायज

Jharkhand JPSC JSSC Protest: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों और सरकार के बीच दूसरी बैठक हुई। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने छात्रों की मांगों को जायज बताया और सुझावों के लिए ईमेल जारी किया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 08, 2026 | 01:41 PM

JPSC-JSSC विवाद (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के छात्रों और सरकार के बीच आज यानी शनिवार 8 अगस्त को दूसरी बैठक हुई। यह बैठक स्टेट गेस्ट हाउस रांची में एक घंटे तक चली। अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल ने सरकार द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल से आमने-सामने बात की। इस बैठक में सरकार की ओर से चार मंत्री वार्ता में शामिल हुए थे, जिनमें चमरा लिंडा, सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह और संजय प्रसाद यादव। विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह भी बैठक में मौजूद थे।

रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन को लेकर बैठक के बाद झारखंड के युवा मामलों के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, “NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगें और सुझाव रखने के लिए हमसे मिला। यह प्रतिनिधिमंडल और उनकी मांगें पूरी तरह से जायज लगती हैं। हमारा मानना ​​है कि जब ये मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएंगी, तो सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी।”

सरकार ने मांगे सुझाव

रांची में PSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन को लेकर उम्मीदवारों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, “हम अलग-अलग छात्र समूहों और संबंधित लोगों से मिलते रहेंगे। हम उन सभी से मिलेंगे। इसके अलावा, हम एक ईमेल आईडी -JPSSC.feedback@gmail.com – जारी कर रहे हैं। कोई भी छात्र, व्यक्ति या संबंधित पक्ष इस पते पर अपने सुझाव भेज सकता है।”

सम्बंधित ख़बरें

दुष्कर्म की घटना से भड़का भंडारा, मासूम को न्याय दिलाने के लिए छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च

जो आता है ब्लैकमेल करता है… US सीनेट के फैसले पर पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार को घेरा, आजादी पर खड़े किए सवाल

JPSC Protest: रांची में छात्रों की सरकार से पहली मीटिंग खत्म, आंदोलन खत्म होगा या नहीं?

जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO

#WATCH | JPSC-JSSC aspirants’ protest in Ranchi | After meeting with the aspirants’ delegation, Jharkhand Minister Sudivya Kumar Sonu says, “We will continue to meet with various student groups and stakeholders. We will meet with all of them. Additionally, we are releasing an… pic.twitter.com/DXwphZe97X — ANI (@ANI) August 8, 2026

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, कि “हमारा मकसद है कि सभी के सुझावों के आधार पर सुधार की नीति बनाई जाए और सामूहिक फैसला लिया जाए। सरकार मिले हुए ईमेल के आधार पर उनकी चिंताओं पर विचार करेगी।”

इस मामले पर रांची जिला अध्यक्ष कुमार राजा ने कहा, “सबसे पहले, मैं इस पहल के लिए सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। इस आंदोलन में कई स्टेकहोल्डर्स शामिल हुए, उन्होंने इसका समर्थन किया और इसमें योगदान दिया, और अब सरकार उन सभी को बातचीत के लिए बुला रही है। इसे छात्रों से बात करके और उनके अनुभवों, चिंताओं, मांगों और उम्मीदों को समझकर तैयार किया गया था।”

यह भी पढ़ें – हर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान

रांची में छात्रों के समर्थन में उतरा ABVP

इस बीच रांची में छात्रों के समर्थन में ABVP गुट भी सामने आ गया है। ABVP कार्यकर्ताओं ने आज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस और कार्यकर्ता एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। इस दौरान रांची में जमकर नारेबाजी हुई।

Jpsc jssc protest second meeting student government ranchi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2026 | 01:36 PM

Topics:  

  • Jharkhand
  • Ranchi
  • Students Protest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.