जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Jharkhand Mohammad Junaid: जंतर-मंतर वाले मोहम्मद जुनैद झारखंड पहुंचकर पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के समर्थन में उतरे हैं,और फंडिंग के साथ पेपर लीक पर बड़े खुलासे किए।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Mohammad Junaid Arrived In Jharkhand: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान खानपान की व्यवस्था संभालकर चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद अब झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गए हैं। वह यहां प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के समर्थन में उतरे हैं। आंदोलन में फंडिंग को लेकर उठ रहे सवालों पर जुनैद ने साफ किया कि वह लॉ ग्रेजुएट हैं और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित अपने पुश्तैनी घर में उनकी भैंस की डेरी है, जिससे उनके परिवार का खर्च चलता है।
उन्होंने कहा कि वह किसी सरकार के विरोध में नहीं बल्कि व्यवस्था के खिलाफ हैं और छात्रों के हक की लड़ाई में हरसंभव साथ देंगे। जुनैद ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था देश की रीढ़ है और इसके साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से फोन पर हुई बातचीत का भी जिक्र किया और छात्रों को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जताई।