Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड में दिल दहलाने वाली वारदात: एक ही परिवार को 4 लोगों की हत्या, गांव भर में पसरा मौत का मातम

Jharkhand Crime News: झारखंड के दुमका से रविवार सुबह-सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 23, 2025 | 10:09 AM

दुमका में 4 लोगों की हत्या (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jharkhand News: झारखंड के दुमका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया। एक आदमी ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी, फिर खुद भी जान दे दी। इस घटना से इलाके में कोहराम मच गया। मरने वाले बच्चे सिर्फ 2 और 4 साल के थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुमका के हंसडीहा थाना इलाके में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जिससे पूरा इलाका दहशत और मातम में डूब गया। बरदेही गांव में घरेलू झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद पेड़ से लटक गया।

घरेलू विवाद में पूरा परिवार खत्म

खबरों के मुताबिक, पति शनिवार को ही अपनी पत्नी और बच्चों को ससुराल से घर लाया था। घर लौटने के बाद पति-पत्नी में किसी बात पर कहासुनी हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी और छोटे बच्चों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में खुद को पेड़ से लटका लिया।

4 हत्याओं से गांव में मचा कोहराम

इस घटना में मारे गए लोगों की शिनाख्त पति बीरेंद्र मांझी (32), पत्नी आरती कुमारी (28) और दो मासूम बच्चों रोही (5) व विराज (3) के तौर पर की हुई है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें: लाल किला ब्लास्ट जांच में बड़ा खुलासा: ISIS और अलकायदा की वजह से आतंकी मॉड्यूल में थे मतभेद

घटना की जानकारी मिलने पर हंसडीहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गांव वालों के मुताबिक, परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

इस घटना से गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। लोग इस घटना से सदमे में हैं और डरे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले तक परिवार में सब ठीक था, लेकिन घरेलू कलह ने एक साथ चार लोगों की जान ले ली। पुलिस फिलहाल हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

Jharkhand shocking crime family of four murdered village in mourning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 23, 2025 | 10:09 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Jharkhand News
  • Latest News

सम्बंधित ख़बरें

1

CJI गवई के कार्यकाल में नियुक्त हुए 10 दलित जज, OBC कैटेगरी में भी ज्वाइनिंग, फिर क्यों जताया अफसोस?

2

आज की ताजा खबर 20 नवंबर: आज रिटायर होंगे CJI बीआर गवई, G-20 समिट में भाषण देंगे पीएम मोदी

3

अमेरिका-यूरोप की दादागिरी खत्म! PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया-कनाडा संग की खास डील, जानिए क्या है ACITI?

4

ट्रंप के खास दोस्त पर गिरी गाज…तख्तापलट की थी तैयारी, इस देश ने किया गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.