Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

400+ केस, लाखों का इनाम…झारखंड में 27 माओवादियों ने डाले हथियार! मुख्यधारा की चुनी राह

Jharkhand Naxalites Surrender: झारखंड में सारंडा और कोल्हान क्षेत्र से सक्रिय 25 माओवादियों और प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी के दो उग्रवादियों समेत कुल 27 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर किया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 21, 2026 | 01:41 PM

झारखंड में माओवादियों का सरेंडर (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jharkhand 27 Naxalites: झारखंड में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 25 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय 25 माओवादियों और प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी के दो उग्रवादियों समेत कुल 27 नक्सलियों ने आज (21, मई) गुरुवार को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

राज्य के इतिहास में यह अब तक का एक दिन में हुआ सबसे बड़ा सामूहिक सरेंडर माना जा रहा है। डीजीपी तदाशा मिश्रा और पुलिस-सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इन नक्सलियों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पण करने वालों में आठ हार्डकोर नक्सली ऐसे हैं, जिन पर सरकार ने लाखों का इनाम रखा था।

नक्सलियों का आत्मसमर्पण

इनमें पांच लाख रुपए के छह नक्सली, दो लाख रुपए का एक और एक लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली शामिल है, जिन्होंने आज आत्मसमर्पण किया। झारखंड पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले इन उग्रवादियों के खिलाफ राज्यभर के कई थानों में कुल 426 गंभीर मामले दर्ज हैं। इन उग्रवादियों पर हत्या, पुलिस बलों पर हमला, लेवी वसूली, विस्फोट और हथियारबंद गतिविधियों जैसे आरोप हैं।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र नक्सल-मुक्त, फिर भी चंद्रपुर में नई चुनौती? जंगल से शहर तक गतिविधियों पर पुलिस की नजर

5 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा घिरा! सहयोगी महिला नक्सली गिरफ्तार, कमांडरों में मचा हड़कंप

SSC ऑनलाइन परीक्षा में बड़ा हेरफेर! रिमोट एक्सेस से अपने-आप हल हुए सवाल, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

Aman Saw Encounter Case: झारखंड HC ने लिया स्वत: संज्ञान, परिवार ने लगाया था आरोप, बढ़ी सरकार की मुश्किलें

STORY | 27 Maoists surrender before police in Ranchi A total of 27 Maoists surrendered before the police here on Thursday in the presence of Jharkhand DGP Tadasha Mishra, officials said. READ: https://t.co/nFc1KnIelC VIDEO | (Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/eVVK4NIZXL — Press Trust of India (@PTI_News) May 21, 2026

सुरक्षा बलों को सौंपे हथियार

सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने अपने शस्त्र भी जमा कराए। इनमें भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी सुरक्षा बलों को सौंपे। सौंपे गए हथियारों में 1 एलएमजी इंसास, 4 इंसास राइफल, 9 एसएलआर, 1 बोल्ट एक्शन राइफल, 1 पिस्टल, 31 मैगजीन, 2987 कारतूस और 8 वॉकी-टॉकी शामिल हैं। सुरक्षा बलों के लगातार अभियान और झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उग्रवादियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। सरेंडर करने वालों में भाकपा माओवादी संगठन के 7 सब जोनल कमांडर, 7 एरिया कमांडर और 13 सक्रिय कैडर शामिल हैं।

प्रमुख इनामी नक्सलियों के नाम

आत्मसमर्पण करने वाले प्रमुख इनामी नक्सलियों में गादी मुंडा उर्फ गुलशन, नागेंद्र मुंडा उर्फ प्रभात मुंडा, रेखा मुंडा उर्फ जयंती, सागेन आंगारिया उर्फ दोकोल और सुलेमान हांसदा उर्फ सुनी हांसदा के नाम शामिल हैं। जेजेएमपी संगठन के सचिन बेक ने भी हथियार डाल दिए।

इनके अलावा दर्शन उर्फ बिंज हांसदा, करण तियू उर्फ डांगुर, बासुमती जेराई उर्फ बासू, बैजनाथ मुंडा, रघु कायम उर्फ गुणा, किशोर सिरका उर्फ दुर्गा सिरका और राम दयाल मुंडा समेत कई अन्य उग्रवादी भी मुख्यधारा में लौटे हैं।

यह भी पढ़ें – गाय की कुर्बानी तो होगी…बकरीद से पहले हुमायूं कबीर ने CM सुवेंदु को दी चेतावनी, बोले- आग से मत खेलो

महिला कैडरों के नाम

सरेंडर करने वाली महिला कैडरों की बात करें, तो इनमें वंदना उर्फ शांति, सुनिता सरदार, सपना उर्फ सुरू कालुंडिया और अनिशा कोड़ा उर्फ रानी सहित कई नाम शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता और पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

साथ ही हथियार जमा करने के एवज में निर्धारित राशि भी अलग से दी जाएगी। नक्सलियों के आत्मसमर्पण समारोह में आईजी पंकज कंबोज, आईजी प्रभात कुमार, आईजी सुनील बंसल, आईजी असीम विक्रांत मिंज, आईजी अनूप बिरथरे, आईजी मयूर पटेल कन्हैयालाल, डीआईजी, इन्द्रजीत महथा, डीआईजी मनोज रतन चौथे, डीआईजी कार्तिक एस, शैलेंद्र वर्णवाल, एसएसपी राकेश रंजन, एसपी हरिश बिन जमा, एसपी सौरभ समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Jharkhand maoist surrender 27 naxalites ranchi police headquarters

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2026 | 01:41 PM

Topics:  

  • Jharkhand
  • Jharkhand News
  • Naxalite Surrenders
  • Naxalites

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.