झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
रांची: जहां एक तरफ आयकर विभाग ने कर चोरी से संबंधित जांच के तहत आज शनिवार को चुनावी राज्य झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक सहयोगी के परिसरों सहित कई स्थानों पर तलाशी ली है। वहीं इस बाबत CM हेमंत सोरेन ने भी अब BJP पर जोरदार हमला बोला है।
दरअसल आयकर विभाग द्वारा झारखंड CM हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के आवास पर छापेमारी को लेकर झारखंड CM हेमंत सोरेन ने आज कहा कि, “सुबे में रेड पड़ना शुरू हो गई। बीजेपी का एक नया कैडर मैदान में निकल आया है। कोई बात नहीं…इसे भी देखते हैं।”
यहां पढ़ें – झारखंड चुनाव : CM हेमंत सोरेन का बड़ा आरोप, BJP ने झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ा ही है
#WATCH | Baharagora: On Income tax department raids on the premises of Sunil Srivastava, Jharkhand CM Hemant Soren says, “Raids have started, a new cadre of BJP has emerged in the area. No problem, we will see it” pic.twitter.com/c1DZym7RTS — ANI (@ANI) November 9, 2024
जानकारी दें कि, आज सुबह के समय सा ही शुरू हुए इस अभियान में राज्य की राजधानी रांची और जमशेदपुर में कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मुख्यमंत्री के सलाहकार सुनील श्रीवास्तव से जुड़े ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है।
खबर रही कि यह कार्रवाई राज्य में कथित अवैध शराब व्यापार और खनन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) तथा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा हाल ही में शुरू की गई जांच से जुड़ी है। इस बाबत आयकर विभाग के छापों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि झारखंड के लिए यह कोई नयी बात नहीं है।
यहां पढ़ें – झारखंड चुनाव से पहले IT का एक्शन! CM हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार के घर मारी रेड
इस मामले पर कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने दावा किया कि, ‘‘यह झारखंड के लिए नया नहीं है। राज्य में विपक्षी नेताओं और उनके कर्मचारियों के परिसरों पर अकसर आयकर विभाग के छापे पड़ते हैं। भाजपा चुनाव के मद्देनजर आयकर और ईडी के छापों के जरिए अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है। वे ऐसी कार्रवाइयों से विपक्षी नेताओं पर महज दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।”
वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि, ‘‘मुझे नहीं पता कि राज्य में सत्तारूढ़ दल इन छापों को चुनावों से क्यों जोड़ते हैं। उन्हें आयकर विभाग का आधिकारिक बयान आने तक थोड़ तो इंतजार करना चाहिए।” बता दें कि, झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में आगामी 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा तथा मतगणना आगामी 23 नवंबर को होगी। (एजेंसी इनपुट के साथ)