Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

त्योहारों पर सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी देने की पैरवी कर रहे हैं हेमंत सोरेन, चुनाव आयोग से की अपील

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज्य के प्रस्तावित दौरे और चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दे रहा है। यह गलत लोग त्योहार में अपने परिवार से कैसे दूर रखे जा सकते हैं।

  • By विजय कुमार तिवारी
Updated On: Nov 01, 2024 | 06:02 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल फोटो, सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन त्योहारी सीजन में चुनाव कराने के लिए सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द करने के फैसले को लेकर चिंता जतायी है और सहानुभूति बटोरने की कोशिश की है। शुक्रवार को निर्वाचन आयोग से त्योहारों के दौरान पुलिस कर्मियों सहित सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द नहीं करने का जिला प्रशासन को निर्देश देने का अनुरोध किया है। ताकि कर्मचारी व अधिकारी अपने त्योहार मना सकें।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज्य के प्रस्तावित दौरे और चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दे रहा है। यह गलत लोग त्योहार में अपने परिवार से कैसे दूर रखे जा सकते हैं।

31 अक्टूबर को दीपावली थी, अब भैया दूज, सोहराय, गोहाल पूजा, बांधना पर्व और चित्रगुप्त पूजा है और 04 नवम्बर से 08 नवम्बर तक छठ महापर्व है।

ये पर्व झारखण्ड के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसमें सभी आमजन, सरकारी कर्मी, पुलिस कर्मी छुट्टी लेकर अपने घर जाते हैं। लेकिन सूचना…

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 1, 2024

प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी राज्य झारखंड में चार नवंबर को चाईबासा और गढ़वा में दो जन सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘31 अक्टूबर को दीपावली थी, अब भैया दूज, सोहराय, गोहाल पूजा, बांधना पर्व और चित्रगुप्त पूजा है और चार नवंबर से आठ नवंबर तक छठ महापर्व है।..ये सारे पर्व झारखंड के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसमें सभी आम जन, सरकारी कर्मचारी, पुलिस कर्मी छुट्टी लेकर अपने घर जाते हैं। लेकिन सूचना मिली है कि जिला प्रशासन चुनाव एवं प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित दौरे को लेकर इन्हें छुट्टी नहीं दे रहा है।”

इसे भी पढ़ें… झारखंड चुनाव में आ गया सरना धर्म कोड का मुद्दा, हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को बताया विलेन

सोरेन ने निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया कि उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक को इस बारे में स्पष्ट निर्देश जारी किया जाए कि वे इस महत्वपूर्ण समय में इन कर्मियों को छुट्टियां दें और छुट्टियों को रद्द न करें।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा चुनाव कार्य के लिए बड़ी संख्या में जब्त की गई बसें एवं अन्य वाहनों को दो से आठ नवंबर तक अस्थायी रूप से छोड़ने का भी आग्रह किया, ताकि छठ महापर्व पर घर पहुंचने में लोगों को असुविधा न हो। झारखंड विधानसभा चुनाव में कुल 2.60 करोड़ निर्वाचक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होना है, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

–एजेंसी इनपुट के साथ

Hemant soren on giving leave to government employees on festivals

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2024 | 05:56 PM

Topics:  

  • Election Commission of India
  • Hemant Soren
  • Jharkhand Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र-कर्नाटक के बाद MP में भी हुई लाखों की ‘वोट चोरी’, EC ने 27 सीटों पर अचानक से बदली…

2

संपादकीय: हरियाणा सरपंच का मामला EVM को लेकर फिर संदेह गहराया

3

‘EC ऐसे अधिकारियों के अधीन है जो निष्पक्ष नहीं’, कांग्रेस ने जवाबदेही से भागने का लगाया आरोप

4

चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष, ‘वोट चोरी’-एसआईआर पर चढ़ा सियासी पारा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.