Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रांची: रेलवे स्टेशन पर मिला RPF जवान का सिर कटा शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Dead Body of RPF Jawan Found in Ranchi: झारखंड के रांची में रेलवे स्टेशन के पास एक आरपीएफ जवान का सिर कटा शव मिला। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 18, 2026 | 02:35 PM

आरपीएफ जवान का मिला शव (सौजन्य- IANS)

Follow Us
Follow Us:

RPF Jawan Dead Body Found in Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान का सिर कटा शव बरामद किया गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जवान का शव रेलवे ट्रैक के पास क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।

मिली जानकारी के अनुसार, आरपीएफ जवान की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हालांकि, यह दुर्घटना है या आत्महत्या, यह जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पायी है। मृतक की पहचान आरपीएफ जवान राकेश कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। वह हाल ही में नामकुम रेलवे स्टेशन पर उनकी पोस्टिंग की गई थी।

3 दिन पहले हुई थी पोस्टिंग

आरपीएफ जवान की पोस्टिंग यहां महज 3 दिन पहले सुईसा से की गई थी। घटना के समय वह ड्यूटी पर तैनात थे। रेलवे अधिकारियों के कहना है कि, राकेश कुमार मिश्रा की नाइट शिफ्ट रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नामकुम स्टेशन पर निर्धारित थी। आज सुबह गुरुवार को चार से पांच बजे के करीब बीच स्टेशन के पास उनका शव मिलने की सूचना मिली। शव के पास उनका बैग भी बरामद किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

अंबरनाथ में शादी के 48 दिन बाद विशाखा ने की आत्महत्या; डॉक्टर पति घर के अंदर CCTV से रखता था नजर

राज्यसभा चुनाव: झारखंड की दूसरी सीट पर फंसा महा-पेंच! बीजेपी के नथवानी बिगाड़ेंगे कांग्रेस के प्रणव झा का खेल?

Bribery Scam: 25 हजार की इनामी पूर्व BSA शालिनी श्रीवास्तव दिल्ली से गिरफ्तार, शिक्षक सुसाइड केस में थी फरार

नासिक में लैब रिपोर्ट की सुस्ती से मिलावटखोर बेखौफ; 350 में से 270 सैंपलों की जांच महीनों से अटकी

सूचना मिलने के बाद आरपीएफ और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है। रेलवे पुलिस घटनास्थल के आसपास के सबूतों और जवान की ड्यूटी और गतिविधियों की भी जांच-पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें – रांची में RSS दफ्तर में पेट्रोल बम हमले पर भड़के BJP नेता, बोले- कार्यालय में 18 प्रचारक थे, देखें VIDEO

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत का खुलासा

रेल मंडल सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि उन्हें जवान के रनओवर होने की सूचना मिली है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके परिवार के सदस्य बिहार के बेगूसराय और समस्तीपुर में रहते हैं। परिजन रांची पहुंच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जवान की मौत दुर्घटना के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Beheaded body of rpf jawan found in ranchi posted 3 days ago

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2026 | 02:35 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Jharkhand
  • Jharkhand News
  • RPF

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.