- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Fake Rpf Jawan Caught By Female Tc In Mumbai Local Train
मुंबई एसी लोकल में टिकट मांगा तो खुद को बताया आरपीएफ कर्मी, टिकट निरीक्षकों ने ऐसे खोली फर्जी सिपाही की पोल
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
Fake RPF Jawan Arrested Mumbai Local: मुंबई लोकल में नकली आईडी कार्ड दिखाकर मुफ्त यात्रा करने वाले एक फर्जी आरपीएफ कर्मी एम डी मलंग को मध्य रेल की महिला टीसी ने मुस्तैदी से दबोच लिया।

महिला TC की सांकेतिक फोटो और फर्जी RPFO का आईडी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Fake RPF Jawan Caught By Female TC: मुंबई लोकल ट्रेन ने फर्जी पास लेकर यात्रा करने वाले कई यात्री पकड़ाए हैं। इस बार टिकट चेकिंग स्टॉफ के हत्थे एक ऐसा व्यक्ति भी लगा जो अपने आप को आरपीएफ बता कर बिना टिकट यात्रा कर रहा था। हैरानी की बात है कि उसके पास आरपीएफ का आईडी कार्ड भी था। बताया गया कि मध्य रेल की ट्रैवलिंग टिकट इंस्पेक्टर श्रद्धा सालुंखे और केतकी कदम मानखुर्द और वडाला रोड स्टेशनों के बीच एसी लोकल ट्रेन में यात्रियों की टिकट जांच कर रहीं थीं। इस दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे एक व्यक्ति ने अपने आप को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) स्टॉफ बताया।
महिला टीसी को हुआ शक
सालुंखे और कदम शाम को एसी लोकल में ड्यूटी पर थीं, जब उन्होंने टिकट मांगा तो एक यात्री ने खुद को आरपीएफ कर्मी बताते हुए आरपीएफ आईडी कार्ड दिखाया। उसके आईडी कार्ड और बोलचाल से भी संदेह होने पर महिला टीसी ने रेलवे पुलिस से संपर्क किया। उस यात्री ने अपना नाम एम डी मलंग बताया। उसे हिरासत में लेकर तुरंत आरपीएफ और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरपीएफ का फर्जी कार्ड लेकर घूमने वाले मलंग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता अधिनियम 2023 (बीएनएस) की धारा 204, 337, 339, 340(2), 319(2), 318(4) और 137 के तहत विभिन्न अपराधों के लिए फर्जी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है। मध्य रेल ने सभी यात्रियों और कर्मचारियों से सतर्क रहने की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
‘सिर्फ गुजराती-मारवाड़ी ही करें अप्लाई…’ मुंबई में 25 लाख के जॉब ऑफर पर मचा बवाल, भड़के रोहित पवार
शादी के दबाव से बचने के लिए महिला की हत्या, 2 महीने बाद खुला पनवेल के अधजले शव कांड का राज, आरोपी गिरफ्तार
गोंदिया में बढ़ा ई-वाहनों का क्रेज, जिले की सड़कों पर दौड़ रहे 1,285 इलेक्ट्रिक वाहन
PM मोदी के रिकॉर्ड पर शरद पवार का बड़ा बयान, नेहरू और मोदी की तुलना पर कह दी ये बात
रेलवे कर्मचारी होने का दावा करने वाले किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत हेल्पलाइन 139, निकटतम आरपीएफ चौकी या ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मचारी को देने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘सिर्फ गुजराती-मारवाड़ी ही करें अप्लाई…’ मुंबई में 25 लाख के जॉब ऑफर पर मचा बवाल, भड़के रोहित पवार
रेलवे हेल्पलाइन 139 का उपयोग
यदि कोई व्यक्ति खुद को रेलवे कर्मचारी या सुरक्षा बल (RPF) का सदस्य होने का दावा करता है और आपको उसकी प्रामाणिकता पर संदेह होता है, तो आप तुरंत इसकी सूचना 139 पर दे सकते हैं। हाल ही में मुंबई में पकड़े गए फर्जी आरपीएफ कर्मी जैसे मामलों को देखते हुए, रेलवे ने अपील की है कि यात्री सतर्क रहें। यदि कोई फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर या संदिग्ध बोलचाल के माध्यम से खुद को रेलकर्मी बताकर सुरक्षा या टिकट चेकिंग के नाम पर गुमराह करता है, तो हेल्पलाइन 139 का उपयोग करना चाहिए।
Fake rpf jawan caught by female tc in mumbai local train
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई एसी लोकल में टिकट मांगा तो खुद को बताया आरपीएफ कर्मी, टिकट निरीक्षकों ने ऐसे खोली फर्जी सिपाही की पोल
Jun 10, 2026 | 08:05 PMखिलौने का डायपर बदलती दिखीं Twinkle Khanna, वीडियो शेयर कर पेरेंटिंग को लेकर कही ये बड़ी बात
Jun 10, 2026 | 07:45 PM‘सिर्फ गुजराती-मारवाड़ी ही करें अप्लाई…’ मुंबई में 25 लाख के जॉब ऑफर पर मचा बवाल, भड़के रोहित पवार
Jun 10, 2026 | 07:27 PMMessi GOAT Controversy: अरूप बिस्वास को कोर्ट ने दी शर्तों के साथ बड़ी राहत, 17 अगस्त तक गिरफ्तारी पर लगी रोक
Jun 10, 2026 | 07:10 PMशादी के दबाव से बचने के लिए महिला की हत्या, 2 महीने बाद खुला पनवेल के अधजले शव कांड का राज, आरोपी गिरफ्तार
Jun 10, 2026 | 07:09 PMगोंदिया में बढ़ा ई-वाहनों का क्रेज, जिले की सड़कों पर दौड़ रहे 1,285 इलेक्ट्रिक वाहन
Jun 10, 2026 | 07:04 PM‘मुझे गुमराह कर शंकराचार्य पर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे’, आशुतोष ब्रह्मचारी के कबूलनामे से फिर उछला मामला
Jun 10, 2026 | 07:04 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM











