राज्यसभा चुनाव: झारखंड की दूसरी सीट पर फंसा महा-पेंच! बीजेपी के नथवानी बिगाड़ेंगे कांग्रेस के प्रणव झा का खेल?
Jharkhand-Mizoram Rajya Sabha Election 2026: झारखंड की 2 और मिजोरम की 1 राज्यसभा सीट के लिए आज वोटिंग होगी। परिमल नथवानी और प्रणव झा के बीच कांटे की टक्कर है।
- Written By: प्रिया जैस
राज्यसभा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Rajya Sabha Election: झारखंड में राज्यसभा की दो और मिजोरम में एक सीट के लिए गुरुवार यानी आज मतदान होगा। झारखंड चुनाव में JMM के बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा और BJP समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी चुनावी मैदान में उतरे हैं। वोटिंग की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
40 सदस्यों वाली विधानसभा में इंडिया गठबंधन के पास 56 विधायक हैं, जबकि BJP के नेतृत्व वाले NDA के पास 24 विधायक हैं। संख्या बल के आधार पर देखा जाए तो JMM उम्मीदवार बैद्यनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है। तो वहीं, दूसरी सीट के लिए असली मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा और NDA समर्थित परिमल नथवानी के बीच माना जा रहा है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।
क्रॉस-वोटिंग की संभावना
इसलिए, क्रॉस-वोटिंग की संभावना को देखते हुए दोनों खेमे सक्रिय हैं। NDA ने अपने सभी विधायकों को रांची के एक होटल में ठहराया है, जबकि इंडिया गठबंधन लगातार बैठकें आयोजित कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
11वें दिन भी जारी रहा झारखंड का छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC विवाद में कूदे हिमंता बिस्वा सरमा, कहा- समय रहते…
बच्चों को न्याय मिलेगा…JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर चल रहे आंदोलन पर बोले CM सोरेन
6 साल बाद तस्करों के चंगुल से आजाद हुई नाबालिग,1 लाख में हुआ था सौदा, फर्जी आधार पर कराई जबरन शादी
भूख हड़ताल-लाठीचार्ज-इस्तीफा… खरगे के बयान पर संबित पात्रा का तीखा हमला, पूछा- JPSC पर चुप क्यों कांग्रेस?
मिजोरम राज्यसभा चुनाव
दूसरी ओर, मिजोरम की एकमात्र सीट के लिए सत्ताधारी जोरम पीपल्स मूवमेंट (ZPM) और मुख्य विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के उम्मीदवार आमने-सामने आए हैं, जबकि BJP और कांग्रेस ने यहां वोटिंग से दूर रहने का फैसला किया है।
विधानसभा सचिवालय के अतिरिक्त सचिव लालथांगमाविया ने बताया कि वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी और उसके बाद शाम 5 बजे वोटों की गिनती होगी। वोटिंग और गिनती की प्रक्रियाओं के लिए सभी सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यह भी पढ़ें – ‘या तो सपने देखने नहीं दिए, या तोड़ दिए’, कोटा में छात्र संवाद में राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा आरोप
ZPM ने अपने प्रवक्ता के. लालतलुआंगकिमा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि MNF ने वकील और लेखिका जोथानसांगी हमार को मैदान में उतारा है। 40 सदस्यों वाली मिजोरम विधानसभा में ZPM के पास 27 विधायक और MNF के पास 10 विधायक हैं। BJP के पास दो और कांग्रेस के पास एक विधायक है। कांग्रेस विधायक सी. नगुनलिआनचुंगा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार वे वोट नहीं डालेंगे। इसी तरह, BJP ने भी घोषणा की है कि उसके दो विधायक भी वोटिंग से दूर रहेंगे।
