-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jharkhand »
- Babulal Marandi Target Hemant Soren Government On Jharkhand New Liquor Policy
बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, झारखंड की नई आबकारी नीति एक और घोटाले की पटकथा
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
झारखंड के भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन की नई शराब नीति को लेकर सवाल उठाया है। कहा है कि यह किसी घोटाले की पटकथा लग रही है। कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए ये नई शराब नीति बनाई है।

बाबूलाल मरांडी ने नई आबकारी नीति पर सोरेन सरकार को घेरा
रांची: झारखंड सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर अब भाजपा की ओर से बड़ा बयान आ रहा है। प्रदेश भाजपा प्रमुख बाबूला मरांडी ने कहा है कि सरकार की नई आबकारी नीति एक और बड़े घोटाले की पटकथा की तरह है। उन्होंने मांग की है कि प्रति व्यक्ति शराब की केवल एक खुदरा दुकान आवंटित की जाए।
प्रदेश भाजपा प्रमुख मरांडी ने दावा किया कि नई आबकारी नीति राज्य में कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई है। झारखंड कैबिनेट ने बृहस्पतिवार को नई आबकारी नीति को मंजूरी देते हुए निजी कंपनियों को राज्य में शराब की खुदरा बिक्री की अनुमति दी।
सोरेन कार्यकाल में ये तीसरी आबकारी नीति
मरांडी ने कहा कि नई आबकारी नीति के तहत एक व्यक्ति जिले में अधिकतम 12 दुकानें और पूरे राज्य में 36 दुकानें खरीद सकता है, लेकिन इनका आवंटन लॉटरी प्रणाली के जरिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की ओर से उनके कार्यकाल में पेश की गई यह तीसरी आबकारी नीति है। वास्तव में यह किसी घोटाले की एक और पटकथा जैसी लग रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
दमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
छोटे उद्यमियों या बेरोजगारों को लाभ नहीं
किसी व्यक्ति या कंपनी को जिले में अधिकतम 12 दुकानें खोलने की परमिशन देने का प्रावधान बताता है कि यह कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई नीति है। इसमें बेरोजगार युवाओं, छोटे उद्यमियों या ग्रामीण समुदायों को लाभ नहीं पहुंचाएगा।
शराब कारोबार में समान अवसर दे सरकार
मरांडी ने कहा, मैं मांग करता हूं कि सरकार शराब कारोबार में समान अवसर और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रति व्यक्ति एक दुकान की नीति अपनाई जाए। इससे स्थानीय रोजगार भी बढ़ेगा क्योंकि झारखंड में 1,453 खुदरा शराब की दुकानें हैं। ज्यादा लोगों दुकानें खोल सकेंगे तो बेरोजगारी भी दूर होगी।
अब बदलेगा झारखंड में शराब का खेल! प्राइवेट कंपनियों की होगी एंट्री, जानें क्या हैं नए नियम
लाइसेंस होल्डर को ही दी जाएं दुकानें
मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दुकानें केवल लाइसेंस होल्डर व्यक्ति की ओर से संचालित की जाएं। मरांडी ने आग्रह किया कि अनुसूचित क्षेत्रों में दुकानें केवल आदिवासियों को आवंटित की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि दुकानें आवंटित करने में प्राथमिकता राज्य में हड़िया शराब बेचने वाली महिलाओं को दी जानी चाहिए।
Babulal marandi target hemant soren government on jharkhand new liquor policy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













