Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंपई सोरेन ने फेंकी पॉलिटिकल गुगली, JMM से इस्तीफा देने का बाद किया बीजेपी में शामिल होने का ऐलान

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने दो दिन पहले नई पार्टी बनाने के ऐलान किया था, लेकिन बुधवार को उन्होंने इसे एक राजनीतिक गुगली साबित कर दिया है। चंपई सोरेन अब बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक 'एक्स' पोस्ट के जरिए साझा की है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 28, 2024 | 09:44 PM

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने दो दिन पहले नई पार्टी बनाने के ऐलान किया था, लेकिन बुधवार को उन्होंने इसे एक राजनीतिक गुगली साबित कर दिया है। चंपई सोरेन अब बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए साझा की है।

हाल ही में चंपई सोरेन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। झारखंड के हित में लिया गया यह सही फैसला है। हालांकि दो दिन पहले ही उन्होंने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था। लेकिन आज उन्होंने उसे राजनीतिक गुगली साबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें:- ‘हमें लाल आंखें मत दिखाइए’ ममता बनर्जी के बयान पर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा

सम्बंधित ख़बरें

अन्नामलाई पर दर्ज हो FIR…बीजेपी नेता के बयान पर भड़के संजय राउत, बोले- बदल गई बीएमसी चुनाव की परिभाषा

यूपी में टूट रही समाजवादी पार्टी…भाजपा में आना चाहते हैं सपा विधायक, केशव मौर्य ने खोली सियासी परत

निशानेबाज: महापालिका राजनीति का झमेला, अंबरनाथ में बीजेपी का खेला

32 बागियों का निलंबन भाजपा को पड़ेगा भारी? नागपुर में आपस में भिड़े पार्टी के दिग्गज!

क्या बोले चंपई सोरेन

उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘आज मैंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, दलित, पिछड़े और आम लोगों के मुद्दों पर हमारा संघर्ष जारी रहेगा।’

आज झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से त्याग-पत्र दिया। झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़ों एवं आम लोगों के मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा। pic.twitter.com/ZpAmm2dopr — Champai Soren (@ChampaiSoren) August 28, 2024

26 अगस्त की रात को उन्होंने असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा के साथ नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसमें उनके भाजपा में शामिल होने पर सहमति बनी थी। इसके बाद 27 अगस्त को उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा प्रभारी शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की थी।

यह भी पढ़ें:- मंत्रियों की फौज उपचुनाव में कराएगी बीजेपी की मौज या सपा-कांग्रेस भरेगी चौकड़ी बेलौस

इससे पहले चंपई सोरेन ने 18 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर कहा था कि जेएमएम में उनका अपमान किया गया। जिस तरह से उनसे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा मांगा गया, उससे वे आहत हैं। 30 अगस्त को रांची में होने वाले एक बड़े कार्यक्रम में चंपई सोरेन औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में उनके बेटे बाबूलाल सोरेन भी पार्टी की सदस्यता लेंगे।

After resigning from jmm champai soren announced to join bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 28, 2024 | 09:21 PM

Topics:  

  • BJP
  • Hemant Soren

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.