‘इस तरह कन्नी काटकर आना अच्छी बात नहीं’, CM योगी की जापान यात्रा पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी
SP Chief On Yogi Adityanath Japan Visit: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने सिंगापुर-जापान दौरे से वापस लौट आए हैं, उनकी वापसी के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बयान भी सामने आया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
Akhilesh Yadav in BG, Yogi Adityanath (DESIGN IMAGE)
Akhilesh Yadav Taunted On CM Yogi Japan Visit: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भाजपा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधने का मौका कभी नहीं छोड़ते, हाल ही में सीएम योगी जापान दौरे पर थे। इस दौरे को यूपी के विकास के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव का एक पोस्ट वायरल है, पोस्ट के जरिए अखिलेश ने सीएम योगी पर तंज कसा है।
अखिलेश यादव ने क्या कहा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव लिखते हैं कि टोक्यो जानेवाले अगर चाहते तो बुलेट ट्रेन पकड़कर क्योटो भी हो आते और ‘प्रधान इच्छा’ की पूर्ति के लिए थोड़ा अनुभव ले आते लेकिन इस तरह कन्नी काटकर आना अच्छी बात नहीं। देश के अंदर का दुराव विदेश की धरती पर जाकर भी निभाना कोई भाजपाइयों से सीखे।
टोक्यो जानेवाले अगर चाहते तो बुलेट ट्रेन पकड़कर क्योटो भी हो आते, और ‘प्रधान इच्छा’ की पूर्ति के लिए थोड़ा अनुभव ले आते लेकिन इस तरह कन्नी काटकर आना अच्छी बात नहीं। देश के अंदर का दुराव विदेश की धरती पर जाकर भी निभाना कोई भाजपाइयों से सीखे। उधर जर्मनी जाकर भी कोई विद्वेषवश वहाँ… — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 28, 2026
सम्बंधित ख़बरें
हनुमानगढ़ी विवाद: CM योगी के दावे से यूपी की गरमाई सियासत, बृजभूषण शरण सिंह के बाद अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
दतिया उपचुनाव: भाजपा ने खोला चुनाव कार्यालय, हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
इसी पोस्ट में अखिलेश यादव आगे लिखते हैं कि उधर जर्मनी जाकर भी कोई विद्वेषवश वहाँ का ‘साइकिल हाईवे’ देखने नहीं गया और न ही भारत में नव धनाढ्य की निशानी बन रही मर्सिडीज़ का म्यूजियम देखने, कोई बता रहा था कि किसी ने उनसे ये कह दिया कि कार देखने की अनुमति तो होगी पर बैठने के लिए ‘सीट’ नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें: इजरायल-अमेरिकी अटैक के बाद ईरान ने शुरू किया तांडव, एक साथ बोल दिया 7 देशों पर हमला, सामने आए तबाही के VIDEO
जापान और सिंगापुर के साथ साइन किए एमओयू
सीएम योगी का यह दौरा काफी व्यस्त रहा लेकिन यूपी के लिए लाभदायक साबित हुआ, सीएम ने इस दौरे के दौरान दोनों देशों की बड़ी-बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और उन्हें यूपी में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के साथ करीब 1.5 लाख करोड़ रूपये के एमओयू साइन किए गए हैं और कुल निवेश 2.5 लाख करोड़ रूपये का प्राप्त हुआ है।
